Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ पेट्रोल-डीजल के महंगाई को लेकर 11 जून को जिलास्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी

  *रायपुर/09 जून 2021।* केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम उत्पादों सहित आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही ब...

यह भी पढ़ें :-

 


*रायपुर/09 जून 2021।* केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम उत्पादों सहित आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश के समस्त जिला, ब्लाक मुख्यालयों में 11 जून 2021 शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विरोध प्रदर्शन का निर्देश दिया है। इस दौरान पेट्रोल-डीजल पम्पों के समक्ष प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियो, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व प्रत्याशी, पूर्व विधायक, एआईसीसी एवं पीसीसी सदस्यों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पदाधिकारियों, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के जिला ब्लाक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों, नगरीय-निकाय, त्रि-स्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजन शामिल होंगे।


विरोध प्रदर्शन में कोरोना गाईडलाईन का अनिवार्य रूप से पालन किया जाना है।




No comments