Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

1 करोड़ के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

  बिलासपुर। तखतपुर नगर के इतिहास में पहली बार ग्राम खपरी में पुलिस ने दबिश देकर एक करोड़ रुपये का गांजा जप्त किया हैं। पुलिस ने 9 क्विंटल गा...

यह भी पढ़ें :-

 


बिलासपुर। तखतपुर नगर के इतिहास में पहली बार ग्राम खपरी में पुलिस ने दबिश देकर एक करोड़ रुपये का गांजा जप्त किया हैं। पुलिस ने 9 क्विंटल गांजे के साथ मोपका के रहने वाले हरिश साहू को गिरफ्तार कर लिया। उक्त कार्रवाई कोटा एसडीओपी रश्मीत कौर चावला के नेतृत्व में किया गया। 
पुलिस को मुखबिर से बीती रात्रि सूचना मिला थी कि दहिया मोड़ के पास एक घर में बड़ी मात्रा में गांजा रखा हुआ है। जहां तखतपुर पुलिस एसडीओपी राश्मित चावला के साथ निकले। देवरी खमरिया के पास आरोपी हरीश साहू पिता संत राम उम्र (35) निवासी मोपका बिलासपुर अपने स्विपट कार सीजी 11 एम 1778 में घूम रहा था। उसे रोककर गाड़ी का तलाशी ली गई इस दौरान भारी मात्रा में गांजा मिला, उसे तखतपुर थाना लाया जहां वह गांजा नहीं रखने की बात कर रहा था। पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी ने गांजा रखने की बात कबूला। जहां आरोपित को सुबह 10:30 बजे पकड़कर गांजा रखे घर खपरी लाया गया। जहां खपरी व जरेली के सरपंच के समक्ष आरोपी के घर का ताला तोड़ा गया जहां अंदर नौ क्विंटल गांजा को देखकर पुलिस वाले के भी होश उड़ गए क्योंकि तखतपुर के इतिहास में पहली बार इतना सारा गांजा पकडाया है। गांजा की कीमत लगभग एक करोड़ के आसपास बताई जा रही है। वहीं आरोपी से अभी और भी जांच पड़ताल चल रहा है। आरोपी हरीश साहू स्काई हॉस्पिटल कोविड का इस्टिकर लगाकर कार में घूम रहा था लोगों को लग रहा था कि यह गाड़ी हॉस्पिटल के डॉक्टर का है इस कारण पुलिस का नजर आरोपी की ओर नहीं पढ़ा था।

No comments