Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

सरकार के 2.5 साल पूरे होने पर भाजपा का महाअभियान घर घर पहुचायेंगे सरकार की असफलता

  * सरकार के 2.5 साल पूरे होने पर भाजपा जाएगी घर घर पूछेगी सवाल* *सवाल तो पूछे जाएंगे,जवाब तो देना होगा भूपेश : विष्णु देव साय* रायपुर । कां...

यह भी पढ़ें :-

 


*सरकार के 2.5 साल पूरे होने पर भाजपा जाएगी घर घर पूछेगी सवाल*

*सवाल तो पूछे जाएंगे,जवाब तो देना होगा भूपेश : विष्णु देव साय*

रायपुर । कांग्रेस सरकार के 2.5 साल पूरे होने पर भाजपा ने 12 जून से 17 जून तक एक महाअभियान चलाने का कार्यक्रम तय किया है कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने विस्तार से चर्चा की।12 जून को प्रदेश के हर जिले में राज्य सरकार की असफलताओ को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी।13,14 और 15 जून को हर मंडल में 5 शक्ति केंद्रों में राज्य सरकार की असफलताओ को लेकर जनता से सवाल पूछेगी।

महिलाओ, युवाओ, बुजुर्गो और सभी वर्गों के लिए अलग अलग सवाल तैयार किये गए है जिसे जनता से सीधे पूछा जाएगा।सरकार की वादाखिलाफी,अव्यवस्थाओ और अराजकता पर बिंदुवार चर्चा होगी।

16 जून और 17 जून को भाजपा के हर मोर्चा व प्रकोष्ठ के लोग हर जिले में सरकार की असफलताओं पर कार्यक्रम करेंगे।प्रदेश भाजपा द्वारा 17 जून को एक मेगा पीसी के माध्यम से जनता के फीडबैक व 2.5 साल के कार्यकाल पर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

कोर ग्रुप की बैठक में विशेष रूप प्रदेश सह प्रभारी बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने भी अपना मार्गदर्शन रखा।

कोर ग्रुप की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी ने भी सभी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री सवालो से चिढ़ते है लेकिन अब उनका आधा कार्यकाल खत्म हो चुका है सवाल तो पूछें जाएंगे और उन्हें जवाब तो देना होगा ।प्रदेश की जनता के मन मे ढेरो सवाल है।

आवास आधे पड़े है,गौठान ध्वस्त हो चुके है हर जगह भयंकर अव्यवस्था है जनता इस पर सवाल करना चाहती है लेकिन मुख्यमंत्री सवालो से भाग रहे है।

बैठक में संग़ठन महामंत्री पवन साय नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ,सुश्री सरोज पांडेय बृजमोहन अग्रवाल, अजय चन्द्राकर,राम विचार नेताम ,महामंत्री नारायण चंदेल, भूपेंद्र सवन्नी, किरण देव सभी सांसद, विधायक  जिलाध्यक्ष मोर्चा अध्यक्ष व प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व आईटी सेल व मीडिया विभाग के  पदाधिकारी माजूद रहे ।


No comments