Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

सौरव कुमार रायपुर के नये कलेक्टर , एस भारतीदासन बने डीपीआर

  रायपुर।  देर शाम जारी आदेश के अनुसार एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सौरव कुमार रायपुर के नये कलेक्टर होंगे। रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन ...

यह भी पढ़ें :-

 



रायपुर। देर शाम जारी आदेश के अनुसार एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सौरव कुमार रायपुर के नये कलेक्टर होंगे। रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन नये डीपीआर होंगे। रानू साहू को कोरबा कलेक्टर बनाया गया है।पदुम सिंह एल्मा धमतरी कलेक्टर,भोस्कर विलास संदीपन बेमेतरा कलेक्टर,डीपीआर तारण प्रकाश सिन्हा राजनांदगांव के नये कलेक्टर होंगे। जितेंद्र शुक्ला को जांजगीर का नया कलेक्टर बनाया गया है। अजीत बंसल मुंगेली कलेक्टर व श्याम धावड़े कोरिया के नए कलेक्टर होंगे। 

बस्तर जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल बलरामपुर कलेक्टर,कोरिया कलेक्टर सत्यनारायण राठौर को मंत्रालय बुलाया गया है। जेपी मौर्य को  धमतरी कलेक्टर से वापस मंत्रालय,किरण कौशल मार्कफेड के नए एमडी होंगे। टोपेश्वर वर्मा खाद्य विभाग के साथ परिवहन आयुक्त भी होंगे। 





No comments