Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

छत्तीसगढ़ सरकार की नाकामी और वादा खिलाफी उजागर करेगी : भाजपा

  *विकास कार्य पर भूपेश बघेल ने* *लगाई रोकः श्री चंदेल* रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की नाकामी और वादाखिलाफी को लेकर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर...

यह भी पढ़ें :-

 


*विकास कार्य पर भूपेश बघेल ने* *लगाई रोकः श्री चंदेल*

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की नाकामी और वादाखिलाफी को लेकर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा 16-17 को दो दिवसीय आंदोलन कर जनता के बीच जाएंगे। यह निर्णय भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की वर्चुअल बैठक में लिया गया है।


भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने आज प्रदेश की वर्चुअल बैठक आयोजित हुई। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश सोनी ने बताया कि आगामी 16 और 17 जून को प्रदेशभर में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा प्रत्येक मंडल के शक्ति केंद्र में दो-दो कार्यक्रम किया जाना है। इसमें कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ झूठे वादे कर सरकार बनाई है।

इस पूरे  मामले को लेकर जनता के बीच जाएंगे।


पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी  कहा कि कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे हो गए किन्तु कांग्रेस अपना कोई वादा पूरा नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि सरकार पूर्ण शराबबंदी का मुद्दा बनाकर जनता के बीच बात रखते हुए सरकार बनाई थी, लेकिन सरकार अपना वादा भूल गई और शराबबंदी करना छोड़ शराब की ने होम डिलीवरी शुरू कर दी गई। छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर उन्होंने बात रखते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में देखते ही देखते

अपराध का गढ़ में बदल गया है। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों का कर्ज माफ, बेरोजगारी भत्ता, धान खरीदी अन्य शामिल हैं। केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को नहीं मिल रही है। इसका पूरा लेखा जोखा जनता के पास अब हम पेश करने वाले हैं।


बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री नारायण चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार बनने के बाद विकास कार्या को आगे बढ़ने नहीं दिया गया। बल्कि पीछे की ले जाने लगे हैं। भूपेश बघेल की नीति और नीयत दोनों ठीक नहीं है। छत्तीसगढ़ में कई विकास के कार्य होना था परंतु उन्होंने इन पर रोक लगा दी इससे प्रदेश का विकास नहीं हो रहा है।


आज की इस वर्चुअल बैठक में प्रमुख रूप से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू एवं सह प्रभारी कोमल जंघेल, सहित प्रदेश पदाधिकारीगण, जिला प्रभारी,सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और महामंत्री शामिल थें। बैठक का समापन उद्बोधन मोर्चा के प्रभारी श्री लखन लाल देवागंन ने किया।


No comments