Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

तीन किलो सोना और एक करोड़ नगद बरामद,चार गिरफ्तार

  00 अन्य राज्यों से भी आरोपियों के जुड़े हैं तार,पड़ताल जारी इंदौर।  तीन दिन पहले इंदौर में एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ऐसे लोग...

यह भी पढ़ें :-

 


00 अन्य राज्यों से भी आरोपियों के जुड़े हैं तार,पड़ताल जारी

इंदौर।
 तीन दिन पहले इंदौर में एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ऐसे लोगों को पकड़ा है जिनके पास से 3 किलो 75 ग्राम सोना और एक करोड़ से अधिक की नगद राशि मिली है. आरोप है कि ये विदेशों से सोना लाकर उसकी स्मगलिंग करते थे. इनके तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हैं. कार्रवाई में पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के दो शहरो में कारोबारियों के पास मिले सोना-चांदी को भी इससे जोड़कर पड़ताल की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के संपर्क कई राज्यों के सोना तस्करों व कारोबारियों से भी हैं.इसके लिए एसटीएफ अन्य विंग की मदद भी ले रही है। 
जैसे कि मालूम हो एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आरोपित विदेश से सोने के बिस्किट मंगवाकर मिलावटी बिस्किट तैयार करते हैं. इंदौर के के रवि जैन के बारे में पुख्ता जानकारी मिली थी।  सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम ने एरोड्रम रोड पर महावीर एवेन्यू स्थित उसके घर पर छापे मारे. इस दौरान रवि जैन, योगेंद्र जैन, दलाल अरविंद नीमा और धीरज जैन गिरफ्तार को किया. एसटीएफ ने इनके कब्जे से 3 किलो 75 ग्राम सोना और एक करोड़ से अधिक की नगद राशि बरामद की है.इसके बाद एसटीएफ ने आयकर और जीएसटी विभाग को भी सूचना दी. बताया जा रहा है कि आरोपियों की तस्करी का सोना अहमदाबाद होते हुए उनके पास इंदौर पहुंचता था, इसके बाद ये लोग उसके नकली बिल बनाते थे. पकड़े गए आरोपियों के संपर्क कई राज्यों के सोना तस्करों व कारोबारियों से भी हैं. एसटीएफ एसपी मनीष खत्री ने बताया कि जब्त किए गए सोने के कई बिस्किट पर दुबई की सील लगी मिली हैं, वहीं अब एसटीएफ आरोपियों की कॉल डिटेल उनके कनेक्शन किन लोगों से है और बैंक खातों की जानकारी निकाल रही है. आरोपी रवि जैन ने पूछताछ में बताया कि वो 100 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के बिस्किट मंगवाकर गला देता था, फिर मिलावट कर नए बिस्किट तैयार करता था. इस प्रकार उसे टैक्स और मिलावट का मुनाफा होता था. फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस के मुताबिक पूछताछ में और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. 

No comments