रायपुर । प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार द्वारा धान समेत अनेक फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि के फैसले का स्वागत...
रायपुर । प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार द्वारा धान समेत अनेक फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि के फैसले का स्वागत किया है. श्री साय ने इस किसान समर्थक फैसले के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के प्रति आभार व्यक्त किया है.
श्री साय ने कहा है कि केंद्र सरकार लगातार फसलों के एमएसपी में वृद्धि करती जा रही है लेकिन छत्तीसगढ़ के किसानों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने वादे के अनुसार धान का 25 सौ रूपये प्रति क्विंटल कीमत एकमुश्त तो नहीं ही दे पा रही है, ऊपर से केंद्र द्वारा हर सत्र में जो समर्थन मूल्य बढाया जा रहा है, उसका भी लाभ किसानों को नहीं दिया जा रहा है. भाजपाध्यक्ष श्री साय ने प्रदेश सरकार से यह मांग की है कि केंद्र द्वारा एमएसपी वृद्धि का सीधा लाभ प्रदेश के अन्नदाताओं को सीधे पहुंचाया जाय.
श्री साय ने कहा कि पिछले सत्रों में केंद्र ने धान के समर्थन मूल्य में करीब 200 रूपये की वृध्दि की है. इस अनुपात में प्रदेश के किसानों को अगले फसल के लिए न्यूनतम 2700 रूपये प्रति क्विंटल धान की कीमत एकमुश्त देने की घोषणा करना चाहिए. उन्होंने धान के अलावा अन्य फसलों की कीमत भी केंद्र द्वारा बढ़ाई गयी कीमत के अनुपात में ही बढाने की मांग की है.
-----------------------------
.jpg)



No comments