भोपाल । आप उज्जैन में महाकाल के दर्शन करना चाहते हैं, तो कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लें। जिला प्रशासन ने वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र दि...
भोपाल । आप उज्जैन में महाकाल के दर्शन करना चाहते हैं, तो कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लें। जिला प्रशासन ने वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र दिखाना अनिवार्य कर दिया है। इसके मुताबिक ऐसे लोगों को ही मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा, जिन्होंने वैक्सीन लगवा ली है। अधिकारियों के मुताबिक 15 जून के बाद ही आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खोलने पर निर्णय लिया जाएगा, लेकिन मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट अनिवार्य किया जाएगा। साथ ही, कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट भी दिखानी होगी। इसके अलावा कोरोना गाइडलाइन का पालन भी करना होगा।
ये निर्णय सोमवार को आपदा प्रबंधन की बैठक में लिया गया। निर्णय के मुताबिक अब बाजार खुलने का समय भी शाम 6 बजे से 7 बजे तक कर दिया गया है। साथ ही, मंडी में सभी किसान आ सकेंगे, जिनके पास एसएमएस नहीं आया हो, वे किसान भी मंडी में आ सकेंगे।
बृहस्पति भवन में हुई बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया समेत कलेक्टर आशीष सिंह, एसपी सतेन्द्र शुक्ल समेत आला अधिकारी मौजूद थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि महाकाल मंदिर जल्द ही श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा, लेकिन दर्शन का मौका सिर्फ उन्हीं को मिलेगा, जिन्होंने वैक्सीन लगवा ली है। यानि वैक्सीन लगवाने का प्रमाण पत्र दिखाकर ही मंदिर में प्रवेश मिल सकेगा। हालांकि मंदिर में आम श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति 15 जून के बाद मिल पाएगी। शुरुआत में दर्शन के लिए आने वालों को सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को कोरोना गाइडलाइन का पालन भी करना होगा।
.jpg)



No comments