Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

पैसा डबल होने के लालच में फंसे और लुटे

  00 दूसरा शिकार आसान लोन के चक्कर में रायपुर।  जान सुन रहे है कि रोजाना साइबर क्राइम हो रहा है,ठगे जा रहे हैं। फिर भी लोग लालच में आकर फंस ...

यह भी पढ़ें :-

 


00 दूसरा शिकार आसान लोन के चक्कर में

रायपुर।
 जान सुन रहे है कि रोजाना साइबर क्राइम हो रहा है,ठगे जा रहे हैं। फिर भी लोग लालच में आकर फंस जाते हैं। पुलिस के पास ठगी के दो मामले सामने आए हैं। इन केसेस में ठगी करने वालों को न तो देखा गया है, ना ही जो ठगे गए उन्होंने कभी ठगों से कोई मुलाकात की। फोन और सोशल नेटवर्किंग साइट पर धोखेबाजी का ऐसा जाल बिछाया गया कि लाखों की हेराफेरी देखते ही देखते हो गई। शहर के देवेंद्र नगर और मोवा थाने में इस घटना की एफआईआर दर्ज कर पुलिस अब साइबर सेल की मदद लेकर ठगी करने वालों को तलाशने में जुटी है।
ठगों का गिरोह पर सोशल साइट के जरिए युवाओं को झांसे में लेने का काम कर रहा है। रायपुर के देवेंद्र नगर की रहने वाली 26 साल की एक लड़की ऐसे ही गैंग का शिकार हो गई। इंस्टाग्राम फाफाडीह की ओर जाने वाली गली में रहने वाली इस लड़की ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट देखी। ठगों ने लिख रखा था कि वो लोगों के पैसे कुछ ही दिनों में डबल कर देते हैं। युवती ने उनसे संपर्क किया। एमपी के रहने वाले स्वदेश यादव ने लड़की से बात की। इसके बाद पैसे जमा करावाकर डबल पैसे लौटाने का सपना ठग ने लड़की को दिखाया। युवती ने आरोपी के बताए खाते में अपने गूगल पे से 3 बार में 38 हजार रुपए दिए। पैसे मिलते ही ठग से लड़की का कोई संपर्क नहीं हो सका अब मामला थाने पहुंचा है।

इधर एक अन्य मामले के तहत मार्च में आई ठगी की शिकायत में जांच के बाद अब मोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस केस में मुंबई के गैंग ने रायपुर के युवक को ठगा है। दलदल सिवनी के रहने वाले नवनीत श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि इनके पास एक फोन कॉल आया था। कॉलर ने कहा कि बजाज फायनेंस कंपनी से बोल रहा है। बिजनेस या पर्सनल यूज के लिए वो लोन देगा।
बातों में आकर नवनीत ने 6 हजार रुपए प्रोसेसिंग फीस जमा करवा दिए। इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर ठगों ने 4 लाख 96 हजार 630 रूपये जमा करा लिया। खुद को बड़ी कंपनी का कर्मचारी बताकर ठगों ने युवकों को भरोसे में ले रखा था बाद में कह दिया कि अब आपके लोन की फाइल रिजेक्ट हो गई और जिन नंबरों से युवक को कॉल आते थे वो भी कनेक्ट नहीं हो रहे। शुरूआती जांच में टीम ने पाया कि रकम मुंबई के यस बैंक के खातों से निकाली गई है। पुलिस ने बैंक से सारी डीटेल्स मांगे हैं।  

No comments