Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

शराबियों के झगड़े में मर्डर:संडे लॉकडाउन की वजह से उमड़ी पीने वालों की भीड़

  रायपुर ।  आज शाम रायपुर के भाटागांव इलाके में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दरअसल शराब दुकान के बाहर पीने वालों की भीड़ जमा थी। इसी...

यह भी पढ़ें :-

 


रायपुर ।  आज शाम रायपुर के भाटागांव इलाके में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दरअसल शराब दुकान के बाहर पीने वालों की भीड़ जमा थी। इसी बीच आपाधापी में कुछ युवकों के साथ मृतक का झगड़ा हो गया। इसके बाद बदमाशों ने चाकू मारकर इसकी जान ले ली। मरने वाले की पहचान टिकरापारा के रहने वाले विकास शर्मा के तौर पर हुई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

कुछ बदमाशों को लिया हिरासत में
पुरानी बस्ती थाना इलाके में पड़ने वाली शराब दुकान के आसपास अब सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। घटना के वक्त मौजूद लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है, ताकि आरोपियों का कुछ सुराग मिल सके। शक के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया गया है जिनसे पूछताछ पुलिस कर रही है, जल्द ही इस मामले और खुलासे हो सकते हैं।

24 घंटे में दूसरी बड़ी घटना
शुक्रवार की शाम डीडी नगर इलाके में एक मैकेनिक पर कुछ बदमाशों ने चाकुओं से हमला कर दिया। 23 साल के अरबाज नाम के युवक की जान लेने के मकसद से इस पर ये हमला किया गया। अब अरबाज रायपुर एम्स में गंभीर अवस्था भर्ती है। इस मामले में आरोपी फरार हैं। 

No comments