Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

भटकने के लिए नहीं छोड़ सकते अनाथ बच्चों को : CM शिवराज सिंह

  भोपाल । CM शिवराज सिंह चौहान ने अनाथ बच्चों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है. सीएम ने कहा कि कोरोना के अलावा भी जो अनाथ बच्चे है, सरकार समाज ...

यह भी पढ़ें :-

 


भोपाल । CM शिवराज सिंह चौहान ने अनाथ बच्चों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है. सीएम ने कहा कि कोरोना के अलावा भी जो अनाथ बच्चे है, सरकार समाज के साथ मिलकर ऐसे बच्चों की शिक्षा, आश्रय और आहार की व्यवस्था और जीवन यापन की संपूर्ण व्यवस्था की जाएगी. इसके लिए बहुत जल्द एक योजना बनेगी. उन्होंने कुछ जिलों ने बहुत अच्छी पहल की है, जैसे मंदसौर ने पैसा इकट्ठा किया.

Cm शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जितना समाज का सहयोग मिलेगा, अगर उससे काम नहीं बन पाएगा तो सरकार उस पूरी व्यवस्था को निश्चित तौर पर पूरा करेगी. उन्होंने कहा कि अगर घर का कमाऊ सदस्य की मौत हो गई है और घर कोई कमाने वाला नहीं है. ऐसे मामले मामले में भी बहुत गंभीरता से विचार करके संवेदनशील फैसला करेंगे. ऐसे बच्चों को बेसहारा नहीं छोड़ा जा सकता जो मजबूर और परेशान हों ।

बच्चों को भटकने के लिए नहीं छोड़ सकते

सीएम ने कहा कि कोरोना के अलावा अन्य कारणों से भी अनाथ हुए बच्चों को हम भटकने के लिए नहीं छोड़ सकते हैं. समाज के साथ मिलकर सरकार ऐसे बच्चों की शिक्षा, आश्रय, आहार और जीवन यापन की सम्पूर्ण व्यवस्था करेगी. इसके लिए हम एक योजना बना रहे हैं ।

इन गतिविधियों पर जारी रहेगा प्रतिबंध

इसके अलावा सीएम ने कोरोना प्रतिबंधों को लेकर भी घोषणाएं की. उन्होंने कहा कि स्कूल, कॉलेज, स्विमिंग पूल, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों प्रतिबंधित रहेंगा. जिम खोलने पर विचार किया जाएगा. आप सभी के सुझाव के आधार पर एक गाइडलाइन 15 जून के पहले जारी करेंगे. वहीं नाइट कर्फ्यू अभी जारी रहेगा. बड़े राजनीतिक और सामाजिक आयोजन अभी नहीं होंगे. किल कोरोना अभियान जारी रहेगा जिससे घर-घर अभियान चलाया जाएगा ।

शादी में अब 40 लोगों को अनुमति

सीएम ने कहा कि वैवाहिक आयोजनों में कोरोना की स्थिति को देखते हुए अभी तक दोनों पक्षों से 10-10 लोगों के शामिल होने की अनुमति थी. आज हमने निर्णय लिया है कि दोनों पक्षों से अब 20-20 लोग शामिल हो सकेंगे. हमने यह भी निर्णय लिया है कि शादी में शामिल हो रहे लोग अपना कोरोना टेस्ट कराएंगे ।


No comments