Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

NH MMI नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा वितरित किया

  रायपुर । मानव जीवन में ऑक्सीजन का क्या महत्व है इसका एहसास पूरी मानव जाति को कोरोना ने अच्छी तरह करा दिया | ऑक्सीजन का एक मात्र स्रोत  पेड़...

यह भी पढ़ें :-

 


रायपुर । मानव जीवन में ऑक्सीजन का क्या महत्व है इसका एहसास पूरी मानव जाति को कोरोना ने अच्छी तरह करा दिया | ऑक्सीजन का एक मात्र स्रोत  पेड़ पौधे है अतः इनका संरक्षण अति आवश्यक है | 

इसी को केंद्रित कर एन एच  एम एम आई नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर २००० से अधिक पौधे अपने सभी मरीजों को वितरित किये |  एन एच  एम एम आई के फैसिलिटी डायरेक्टर  नवीन शर्मा जी ने बताया की हॉस्पिटल ने इस मुहीम की शुरुआत १२ मई नर्सिंग डे से ही कर दी थी जिसके तहत  १२ मई से आ रहे हॉस्पिटल के सभी मरीजों को ओ पी डी अवं एडमिट मरीजों को डिस्चार्ज के समय एक पौधा दिया गया एवं ये संकल्प लिया गया की वो इसे अपने घर या आस पास की जगहों पर जरूर लगाए | नवीन शर्मा जी ने  २००० पौधे उपलब्ध कराने पर वन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए ये सन्देश दिया की हम आज प्रकृति का जो दोहन कर रहे उसके लिए हमारा ये दायित्व बनता है की हम भी प्रकृति के लिए कुछ करे वृक्छारोपण इसका एक प्रमुख अंश है | इसके साथ हमे अपनी जल , वायु और ध्वनि प्रदुषण को भी नियंत्रित करने की आवस्यकता है | विश्व पर्यावरण दिवस के दिन हम जिस उत्साह के साथ पौधे लगाते है यह हमेशा बना रहना चाहिए | 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वेश कुमार डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर रायपुर (आई ऍफ़ एस ) ने एनएच एमएम आई हॉस्पिटल में पौधारोपण  किया , उन्होंने हॉस्पिटल की इस अनूठी पहल की तारीफ की एवं अस्वासन दिया की वन विभाग आगे भी ऐसे पहल का सम्मान एवं सहयोग करता रहेगा | श्री झा ने सन्देश दिया की प्रत्येक व्यक्ति  को  हर वर्ष कम  से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण संतुलन में हम अपना योगदान दे सकें | 

इस अवसर पर एनएच  एमएमआई हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर धर्माराव, डॉ. ईश्वर देशमुख,  प्रखर केशरिया, शंकर गौड़ा, श्के.वी.एस.एम. प्रसाद, जयपाल एवं अन्य हॉस्पिटल स्टाफ ने वृक्षरोपण किया। 



No comments