रायपुर। राजधानी के सरोरा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गुरुवार सुबह एक लड़की लावारिस हालत में मिली है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ...
रायपुर। राजधानी के सरोरा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गुरुवार सुबह एक लड़की लावारिस हालत में मिली है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लड़की को सड़क किनारे फेंककर कार सवार तेज रफ्तार से भाग गए। यहां मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेसुध पड़ी लड़की को अस्पताल पहुंचाया है। लड़की ज्यादा नशे के कारण बेहोश थी।
उरला के सरोरा में सुबह करीब 6.30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने लड़की को देखा। वह जैकेट और पजामा पहने थी और काफी नशे में थी। नाम पता पूछने पर कुछ नहीं कह रही बस बड़बड़ा रही थी। युवती के शरीर पर किसी तरह के चोट या मारपीट के निशान नहीं मिले हैं। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच पुलिस कर रही है। लड़की की उम्र 18 से 19 साल की बताई जा रही है। इस इलाके में करीब तीन महीने पहने इसी तरह की एक वारदात हुई थी। सरकारी स्कूल के बाहर 4 मई को एक महिला की लाश के मिली थी। लगभग 15 दिनों तक चली जांच में ये बात सामने आई थी कि महिला कॉल गर्ल थी।

No comments