रायपुर। लंबे अरसे बाद निगम के व्हाइट हाउस में महात्मा गांधी सदन के नाम का बोर्ड लग गया। राजधानी का नगर निगम मुख्यालय जो कि पहले व्हाइट हा...
रायपुर। लंबे अरसे बाद निगम के व्हाइट हाउस में महात्मा गांधी सदन के नाम का बोर्ड लग गया। राजधानी का नगर निगम मुख्यालय जो कि पहले व्हाइट हाउस के नाम से जाना जाता था,निगम की एमआईसी में प्रस्ताव पास हुआ था कि यह भवन महात्मा गांधी सदन के नाम से जाना जायेगा। लेकिन बोर्ड को लगाने में ही इतना समय लग गया कि लोग सवाल उठाने लगे थे। संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी ने बताया कि अब समूचे निगम परिसर में रामधुन भी गूंजेगा और इसके लिए साउंड सिस्टम तैयार किया जा रहा है। प्रयास होगा रोजना कार्यालय शुरू होने के समय एक निश्चित समय पर कर्मचारी प्रार्थना में भी शामिल होंगे। रविवार अवकाश के दिन महात्मा गांधी सदन के नाम से बोर्ड लगाये जाने की जानकारी अधिकृत तौर पर निगम पीआरओ की ओर से दी गई।
No comments