00 सीसीटीवी का डीवीआर गायब,क्या छापे की खबर ली क हो गई थी.. रायपुर। पुलिस अफसर जीपी सिंह के घर एसीबी व ईओडब्ल्यू के संयुक्त छापामार कार्र...
00 सीसीटीवी का डीवीआर गायब,क्या छापे की खबर लीक हो गई थी..
रायपुर। पुलिस अफसर जीपी सिंह के घर एसीबी व ईओडब्ल्यू के संयुक्त छापामार कार्रवाई के बीच बताया गया कि उनके सरकारी बंगले ये सीसीटीवी का डीवीआर गायब है। इस वजह से टीम को ये पता नहीं चल पा रहा है कि आखिर कौन लोग यहां आ रहे थे और बंगले क्या कुछ सामान बाहर भेजा गया है। इसका क्या यह मतलब निकाला जा सकता है कि छापे की जानकारी लीक हो गई थी? शनिवार की दोपहर तक टीम वहीं जमी हुई है। सूत्रों के मुताबिक कई ऐसे अहम दस्तावेज मिले हैं जिनकी पड़ताल घर पर ही की जा रही है। जीपी सिंह अपने घर में बंद हैं। वो फोन पर कुछ लोगों से बीच-बीच में बात कर रहे हैं। कुछ कागजों में अफसर और नेताओं के नाम भी मिले हैं। इनसे जुड़ी पूछताछ की जा रही है। अब यह भी चर्चा हो रही है कि जीपी सिंह की गिरफ्तारी कब होगी और कब होंगे सस्पेंड..?
जांच टीम के अफसरों को यहां से एक डायरी मिली है। इस डायरी में कोर्ड वर्ड में कुछ अफसरों के बारे में बातें लिखी हैं। कुछ जादू-टोने की बातें भी पुलिस महकमे के ही बड़े अधिकारियों के बारे में है। जीपी सिंह के विदेशी बैंकों में कई खातों की जानकारी मिली है। उन खातों की लिस्टिंग, पैसा कहां से आया किसने दिया इन पहलुओं की जांच टीम कर रही है। शुक्रवार शाम तक की स्थिति में ओडिशा में संपत्ति, कंस्ट्रक्शन के काम में इस्तेमाल होने वाले आधा दर्जन वाहन, कई बैंक अकाउंट्स, 75 से अधिक बीमा पॉलिसी के सबूत मिले। ये सब जीपी सिंह उनकी धर्मपत्नी और उनके पुत्र के नाम पर हैं।टीम ने जीपी सिंह पर धारा 13(1)बी, 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम यथा संशोधित 2018 के तहत केस पंजीबद्ध किया गया। जमीन और दूसरे निवेश के दस्तावेजों की जांच के बाद जीपी सिंह की गिरफ्तारी हो सकती है। अब गिरफ्तारी होती है तो स्वाभाविक हैं सस्पेंड भी हो सकते हैं,वैसे जानकारी मिल रही है कि कभी भी उनका सस्पेंड आदेश निकल सकता है।
00

No comments