Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनीं 'पुष्पा 2: द रूल'

  मुंबई  । दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल’ भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गयी है...

यह भी पढ़ें :-

 

मुंबई  दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल’ भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गयी है। सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 : द रूल 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी थी।'पुष्पा 2: द रूल' हर रोज बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही है। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म का कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है।'पुष्पा 2 द रूल' पुष्पा 2 द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म ने भारत की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'बाहुबली 2' को मात दे दी है। अब 'पुष्पा 2: द रूल' भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 द रूल ने भारत में 18 दिनों में 1062.9 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 'पुष्पा 2: द रूल' ने प्रभास फिल्म की 'बाहुबली: द कंक्लूजन' को मात दे दी है,जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 1030.42 करोड़ रुपए है। पुष्पा: द राइज के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है।

[Collection]

No comments