Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

खरगे-सोनिया-राहुल-प्रियंका ने मनमोहन को किये श्रद्धा सुमन अर्पित

  नयी दिल्ली । कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका ...

यह भी पढ़ें :-

 

नयी दिल्ली । कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन करते हुए उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की है। डॉ. सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व के साथ ही विभिन्न दलों के प्रमुख नेता पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों तथा प्रमुख नेताओं ने डॉ. सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की है। कर्नाटक के बेलगावी में विस्तारित कांग्रेस कार्य समिति की बैठक चल रही है। बैठक 100 साल पहले कांग्रेस की बेलगाम अधिवेशन की याद में आयोजित हो रही है, जिसमें भाग लेने गए श्री खरगे तथा श्री गांधी डॉ. सिंह के निधन की खबर सुनते ही बैठक अधूरी छोड़कर दिल्ली लौट गये हैं।

[Collection]

No comments