Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

दीपावली के पावन पर्व पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने परिवार सहित की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

  रायपुर  22 अक्टूबर 2025 सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और ...

यह भी पढ़ें :-

 



रायपुर  22 अक्टूबर 2025 सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां दी हैं। अग्रवाल ने अपने परिवार के साथ विधि-विधान से माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दीपों की यह ज्योति हर घर, हर दिल में खुशियों का उजाला फैलाए।  

अग्रवाल ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश की, असत्य पर सत्य की और अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व है। यह त्योहार हमें सद्भाव, त्याग, और सेवा की भावना के साथ समाज में प्रकाश फैलाने की प्रेरणा देता है। मैं समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं और भगवान गणेश तथा मां लक्ष्मी से प्रार्थना करता हूं कि, सभी की जीवन में सुख शांति समृद्धि प्रदान करें।



from Chhattisgarh Star https://ift.tt/RiJnG76
via IFTTT

No comments