रायपुर। लंबे इंतजार के बाद रायपुर से जयपुर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू हो गई है। लगभग सात वर्षों के बाद यात्रियों को यह सुविधा प्राप्त...
रायपुर।
लंबे इंतजार के बाद रायपुर से जयपुर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू हो गई
है। लगभग सात वर्षों के बाद यात्रियों को यह सुविधा प्राप्त हुई है।
इंडिगो
एयरलाइंस ने रायपुर-हैदराबाद और हैदराबाद-जयपुर सेक्टर में 72 सीटर विमान
सेवा का संचालन प्रारंभ किया है, जिसका किराया छह से नौ हजार के बीच तय
किया गया है।
जयपुर से मुंबई के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट उपलब्ध
रायपुर
से सुबह नौ बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट 10:50 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। यहां
से यात्रियों को जयपुर के लिए दूसरी फ्लाइट मिलेगी, जो दोपहर 1:45 बजे
जयपुर पहुंचेगी।
इसके अतिरिक्त, जयपुर से मुंबई के लिए भी कनेक्टिंग
फ्लाइट उपलब्ध कराई गई है, जिससे रायपुर-हैदराबाद-जयपुर होते हुए मुंबई तक
यात्रा करना आसान हो गया है।
अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए हवाई सेवा जल्द
अंबिकापुर
से दिल्ली और कोलकाता के लिए अगले सप्ताह हवाई सेवा आरंभ होने जा रही है।
30 मार्च से एलायंस एयर मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा से हफ्ते में दो दिन
सोमवार और बुधवार को हवाई सेवा संचालित करेगी। इसके अलावा अंबिकापुर से
कोलकाता की भी फ्लाइट शुरू होगी।
सप्ताह में दो दिन गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी
यह
सप्ताह में दो दिन गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। 30 मार्च से शुरू
हो रहे समर शेड्यूल में इन दोनों विमानों के संचालन को शामिल किया गया है।
सोमवार
30 मार्च को सुबह 7:50 बजे विमान दिल्ली से रवाना होकर 10:25 बजे बिलासपुर
और 11:35 बजे अंबिकापुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। दोपहर 12 बजे यह अंबिकापुर से
रवाना होकर ढाई बजे दिल्ली पहुंचेगा।
.jpg)



No comments