Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

रायपुर में मिनी मरीन ड्राइव चौपाटी के पास कॉम्पलेक्स में चल रही थीं मतांतरण की गतिविधियां, चार गिरफ्तार

  रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कटोरातालाब इलाके में मिनी मरीन ड्राइव चौपाटी के पास एक कॉम्प्लेक्स में कथित मतांतरण गति...

यह भी पढ़ें :-

 

रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कटोरातालाब इलाके में मिनी मरीन ड्राइव चौपाटी के पास एक कॉम्प्लेक्स में कथित मतांतरण गतिविधियों के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

ऊपर कैफे का बोर्ड लगा था, जबकि नीचे स्थित हॉल को किराए पर लेकर सभा आयोजित की जा रही थी। हिंदूवादी संगठनों के प्रदर्शन के बाद पुलिस सक्रिय हुई और शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की।
आरोपःप्रलोभन देकर मतांतरण के लिए प्रेरित कर रहे थे

पुलिस के मुताबिक, हीरापुर निवासी योगेश बरिहा की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप है कि सैफिन मसीह, अमीन क्रिश्चियन, श्रीकांत मनहर और उदय प्रसाद सहित अन्य लोग गैर-क्रिश्चियन समुदाय के लोगों को नौकरी, शिक्षा, इलाज और आर्थिक सहायता का प्रलोभन देकर मतांतरण के लिए प्रेरित कर रहे थे।

साथ ही हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का भी आरोप लगाया गया है। रविवार सुबह करीब 10 बजे शिकायतकर्ता समेत कुछ लोग कटोरातालाब स्थित उक्त हॉल पहुंचे, जहां सभा चल रही थी। विरोध करने पर कथित रूप से धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की गई। इसके बाद मामला थाने पहुंचा।

चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश

पुलिस ने नामजद आरोपियों में से सैफिन मसीह, अमीन क्रिश्चियन, श्रीकांत मनहर और उदय प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। बलौदाबाजार निवासी जैकब दास, जिसने हॉल किराए पर लिया था, उसे भी मामले में आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि हॉल मालिक को नोटिस जारी कर पूछताछ की जाएगी और जांच के दौरान अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
विरोध प्रदर्शन के बाद बढ़ा तनाव

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि संबंधित हॉल में पूर्व में भी समूह के रूप में लोगों के एकत्र होने की जानकारी मिली थी। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। घटना की सूचना पर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन किया।

30 से अधिक महिला-पुरुषों को सुरक्षा के बीच बाहर निकाला

पुलिस ने मौके से करीब 30 से अधिक महिला-पुरुषों को सुरक्षा के बीच बाहर निकाला। 12 लोगों को थाने लाया गया, जिनमें से आठ को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। इधर, भीम आर्मी से जुड़े लोग भी थाने पहुंचे और कार्रवाई का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा में हंगामा कर डर का माहौल बनाया गया।

उन्होंने मारपीट और गालीगलौज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने की आशंका को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया गया था।

एक पक्ष की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे पक्ष की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-रमाकांत साहू, एसीपी सिविल लाइन

 

{"url":"https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjCp4bMkdocp_l4qHIrzPeWUYkogkXLRjNvb6VwGSt3b1UAepNckHjbqkiHlAdqmS5LCihaaHWDI71Ff5HDbnvHsf_rXuQ-u28OjOPpGt1OBJfkVvqA28dreFBnFYTM9s7nyJ4hAsQIUmDuv2nngX5DhCPrU4yh8ZbALNF7-wAIyAPZagrPdwJ9VV8IEU0/s72-c/13.jpg"}

No comments