Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

दुर्ग, रायगढ़, रायपुर और जशपुर में 15 फोरलेन सड़कें: 708 करोड़ की परियोजना

   रायपुर। दुर्ग, रायगढ़, रायपुर और जशपुर जिलों में 708 करोड़ रुपये की लागत से 15 फोरलेन सड़कों का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग न...

यह भी पढ़ें :-

 

 रायपुर। दुर्ग, रायगढ़, रायपुर और जशपुर जिलों में 708 करोड़ रुपये की लागत से 15 फोरलेन सड़कों का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इस परियोजना के लिए आवश्यक राशि को मंजूरी दी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत इस राशि से कुल 90.5 किमी फोरलेन सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

रायपुर जिले में अभनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर 2.8 किमी लंबाई के फोरलेन के उन्नयन के लिए 17 करोड़, राजिम में नवीन मेला स्थल से लक्ष्मण झूला तक 3.50 किमी फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए 34 करोड़, अंबिकापुर में गांधी चौक से रेलवे स्टेशन तक पांच किमी लंबाई के फोरलेन चौड़ीकरण के लिए 61 करोड़, बिलासपुर में 13.40 किमी कोनी-मोपका फोरलेन बाइपास मार्ग के लिए 82 करोड़ रुपये और कोटा-लोरमी-पंडरिया मार्ग पर 21 किमी सड़क के फोरलेन चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 14 करोड़ 71 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

इसी तरह दुर्ग जिले में दुर्ग-धमधा-बेमेतरा अंडर ब्रिज से अग्रसेन चौक तक 0.5 किमी फोरलेन मार्ग के लिए तीन करोड़ 41 लाख रुपये, स्मृति नगर पेट्रोल पंप से आइआइटी जेवरा सिरसा तक सात किमी फोरलेन सड़क के लिए 20 करोड़ 64 लाख, मिनी माता चौक से महाराजा चौक-ठगड़ा बांध तक 4.70 किमी फोरलेन मार्ग के लिए 28 करोड़ 58 लाख और महाराजा चौक से बोरसी चौक तक 1.80 किमी फोरलेन सड़क के लिए 23 करोड़ 97 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

    राज्य में बेहतर और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। फोरलेन सड़कों का विस्तार न केवल यातायात सुविधा को बढ़ाता है, बल्कि प्रदेश की आर्थिक प्रगति का आधार भी तैयार करता है। लोक निर्माण विभाग द्वारा अधोसंरचना विकास में बड़े पैमाने पर निवेश किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संतुलित विकास को नई गति मिलेगी।

    -अरुण साव, उपमुख्यमंत्री

{"url":"https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhxFQb9Tvb3DxZY8JbGXaZubca-CohDB4OJ9S-6UnTYhD6RQIRG8FZz8qBM94CsnKlunia4lqNQKhyphenhyphenLYiHw5Wjq9sXRb-9MGzDGNMLtHSKKxvbp34MB9iwMFsTS5JnpYbKp7_jRH6LMpcoDAlR5053P-JanHCpCs3SEmuXwHn7gJZIkYd7EKRRmmLT95tc/s72-c/4.jpg"}

No comments