रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सेमरिया गांव में एक पूर्व पुल...
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी गुलाब साहू ने सुबह करीब 7 बजे अपनी पत्नी लता साहू और 22 वर्षीय बेटी चित्रा पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गुलाब साहू और लता साहू ने करीब चार साल पहले दूसरी शादी की थी। चित्रा, लता की पहले पति से बेटी थी। पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर टंगिया उठा ली और दोनों पर हमला कर दिया। हमले की गंभीरता इतनी थी कि दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी।
{"url":"https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhTxFEboMrOuxk1dZHsoo8SuPrNsp98B2NfXdYw_dxP6L6wr8cm0AzEAA9G-rLRXL_EjmZBPVnDdn0o0X-vTBVZcwmrZbw6_ZaDoUqPJDf33Knh5WnvTiG7o2qWND6UOuTrbXsW9frnpobdEHRekXD2vKbjadKsbG5s3sME0OQDNwQAWxwGmMakaQ5sXAg/s72-c/9.jpg"}
.jpg)



No comments