Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

रायपुर की सड़कों पर दहशत, आबकारी कर्मचारी पर लूटपाट

   रायपुर । रायपुर में दो अज्ञात युवकों ने देर रात आबकारी विभाग के कर्मचारी को धमकाकर खेत ले गए और सोने के जेवर लूट लिए। घटना अभनपुर थाना ...

यह भी पढ़ें :-

  

रायपुर । रायपुर में दो अज्ञात युवकों ने देर रात आबकारी विभाग के कर्मचारी को धमकाकर खेत ले गए और सोने के जेवर लूट लिए। घटना अभनपुर थाना इलाके में ग्राम केंद्री बस स्टॉप के पास की है। पुलिस शिकायत मिलने पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध बाइक सवार युवकों की पहचान की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अभनपुर पुलिस के अनुसार, पीड़ित आकाश कुमार तिवारी (38) गरियाबंद में आबकारी विभाग में लिपिक के पद पर पदस्थ हैं। 2 मई की रात वह ड्यूटी के बाद अपने एक दोस्त के घर राजिम गया था, जहां खाना खाने के बाद करीब 11:30 बजे रायपुर लौट रहा था। रास्ते में ग्राम केंद्री बस स्टॉप पर वे कुछ देर के लिए रुका और यात्री प्रतीक्षालय में बैठ गया। इसी दौरान रात करीब 12:30 बजे अभनपुर की ओर से पल्सर बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। पहले उन्होंने माचिस मांगी, फिर अचानक गांजा रखे होने की बात कहकर पीड़ित की जबरन तलाशी लेने लगे। विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसे पकड़ लिया और पास के खेत में ले गए। खेत में आरोपियों ने पीड़ित को जमीन पर गिराकर जान से मारने की धमकी दी। उसके हाथ की दो सोने की अंगूठी और गले की चेन लूट ली। लूटे गए जेवरों की कुल कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई जा रही है। घटना के समय अकेले होने के कारण पीड़ित विरोध नहीं कर सका। वारदात के बाद पीड़ित किसी तरह घर पहुंचा और अगले दिन 3 मई को अभनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध बाइक सवार युवकों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

{"url":"https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiWtHvGm6RKydrmkW0CypfaQ7QWJQt-C00amSp8hQMwrEzZjVKixPfipR_k4hqYP32t7EQ7_uCcICM2UeiQXo-3egGHnkHGj0tC0i6lJ76pX-TzN3H7hyphenhyphenH0SwKxgCujtTpcZ6CHegkzpsuY7XJBtb2VDm1RmkopkuDK2MnAcp5LemsXSvOISaY4PlHGtc0/s72-c/2.jpg"}

No comments