Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

मजबूत हो महामारी प्रबंधन प्रणाली - पगारिया

  कोरोनाकाल में विश्वविद्यालयों की भूमिका विषय पर श्री पगारिया ने राज्यपाल के साथ हुई बैठक में रखे अपने विचार रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय के...

यह भी पढ़ें :-

 


कोरोनाकाल में विश्वविद्यालयों की भूमिका विषय पर श्री पगारिया ने राज्यपाल के साथ हुई बैठक में रखे अपने विचार


रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति  गजराज  पगारिया ने कहा है कि  महामारी प्रबंधन प्रणाली मजबूत होनी चाहिए और कोरोनाकाल के संकट के समय लोगों को जागरुक होना भी आवश्यक है। सूचना प्रोद्योगिकी और  तकनीकी के बेहतर इस्तेमाल से आनलाइन शिक्षा पद्धति को सफल बनाया जा सकता है। मैट्स विश्वविद्यालय वर्ष 2020 से कोरोनाकाल के संकट को देखते हुए विद्यार्थियों की आनलाइन कक्षाओं के साथ परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन कर रहा है।

मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति  गजराज  पगारिया ने यह बातें राज्यपाल अनुसुइया उइके की अध्यक्षता में कोरोनाकाल में विश्वविद्यालयों की भूमिका विषय पर आयोजित वेबिनार में कहीं। इस बैठक में मैट्स  विश्वविद्यालय की उपकुलपति डॉ. दीपिका ढांढ, कुलसचिव  गोकुलानंदा पंडा सहित प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति प्रमुख रूप से उपस्थित थे। श्री पगारिया ने इस बैठक सुझाव दिया कि सभी सार्वजनिक सामाजिक संस्थाओं द्वारा सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जाना चाहिए ताकि बड़े पैमाने पर लोग इसे अपने जीवन का हिस्सा बना सकें। लोगों को योग और अन्य  अपनाकर खुद को फिट रखने की हमारी सदियों पुरानी पारंपरिक पद्धति को समझने के लिए शिक्षित करना आवश्यक है। साथ ही  महामारी प्रबंधन प्रणाली को मजबूत किया जाना चाहिए। श्री पगारिया ने इस  बैठक में बातया कि विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापकों व कर्मचारियों सहित विद्यार्थियों को वेक्सीन लगाने के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।


No comments