15 जून को सूर्य राशि बदल रहा है। ये ग्रह वृषभ से मिथुन में जाएगा। सूर्य मिथुन राशि में 17 जुलाई तक रहेगा। 17 सुबह कर्क राशि में जाएगा। स...
15 जून को सूर्य राशि बदल रहा है। ये ग्रह वृषभ से मिथुन में जाएगा। सूर्य मिथुन राशि में 17 जुलाई तक रहेगा। 17 सुबह कर्क राशि में जाएगा। सूर्य के अशुभ असर से बचने के लिए रोज सुबह जल्दी उठें और सूर्य को अर्घ्य देकर दिन की शुरुआत करें। यहां जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सूर्य का राशिफल...
दैनिक संवाद न्यूज़
मेष - घर में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार में और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। धन लाभ मिलने के योग हैं। मेहनत सफल हो सकती है।
वृष - इस राशि से सूर्य निकल जाएगा, इस वजह से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। संतान से सहयोग मिलेगा। परिवार में सब ठीक रहेगा।
मिथुन - इस राशि में सूर्य आ रहा है। सरकारी कामों में लाभ हो सकता है। शत्रु पराजित हो सकते हैं। रोजगार के मामने में समय ठीक है।
कर्क - जमीन-जायदाद से संबंधित कामों में लाभ मिल सकता है। वाद-विवाद से बचें, वरना चिंता बढ़ सकती है, लेकिन कुछ समय बाद लाभ मिलेगा।
सिंह - आपके लिए समय सामान्य रहेगा। मेहनत के अनुसार लाभ प्राप्त कर पाएंगे। सोच-समझकर आगे बढ़ेंगे तो लाभ मिल सकता है।
कन्या - आपकी परफॉर्मेंस अच्छी रहेगी। सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शत्रु पराजित होंगे। धन लाभ मिल सकता है।
तुला - संयमपूर्वक समय बिताएं। जल्दबाजी न करें। वरना बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। धैर्य से काम लें।
वृश्चिक - सावधान रहने की जरूरत है। अतिउत्साह में कोई काम न करें। निवेश सोच-समझकर करें। विशेषज्ञ व्यक्ति से सलाह लेकर ही आगे बढ़ें।
धनु - इस राशि के लिए अनावश्यक चिंता बनी रहेगी, लेकिन शासकीय कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। चिंता से बचें, भविष्य में समय पूरी तरह पक्ष का हो जाएगा।
मकर - बिगड़े हुए काम में सुधार होगा। नई योजनाओं पर काम कर पाएंगे। कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। समय पक्ष में है।
कुंभ - नए वाहन मिलने के योग हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। सोच-समझकर काम करें, फायदे में रहेंगे, वरना नुकसान हो सकता है। योजनाएं सफल होंगी।
मीन - काम समय पर नहीं हो पाएंगे। भय रहेगा। चिंता बनी रहेगी। काम बिगड़ सकते हैं, धैर्य रखें।
.jpg)



No comments