Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

Raipur AIIMS में शुरू हो गई OPD, दूसरी लहर की वजह से लगी थी रोक

  रायपुर । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर में OPD सेवा फिर से शुरू कर दी गई है। 7 जून को इसके पहले दिन 700 से ज्यादा मरीज प...

यह भी पढ़ें :-

 


रायपुर । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर में OPD सेवा फिर से शुरू कर दी गई है। 7 जून को इसके पहले दिन 700 से ज्यादा मरीज पहुंचे। एम्स की ओपीडी के लिए लोगों को ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। जानकारी के मुताबिक हर दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक ब्रॉड स्पेशियल्टी विभागों में अधिकतम 50 और सुपर स्पेशियल्टी विभाग में अधिकतम 20 मरीजों चेकअप करवा सकेंगे। इस दौरान मरीज और परिजनों को कोविड-19 गाइडलाइंस का भी पालन करना होगा, जैसे मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग वगैरह।


एम्स के निदेशक प्रो. डॉ. नितिन एम. नागरकर ने बताया कि पहले चरण में हम लिमिटेड संख्या में ही मरीज की जांच करेंगे। ब्रॉड स्पेशियल्टी में पुराने 30 और 20 नए रोगी शामिल होंगे। इसी प्रकार सुपर स्पेशियल्टी में 10 नियमित और 10 नए रोगी शामिल होंगे। ओपीडी के लिए आने वाले लोगों को पहले https://ors.gov.in/index.html के जरिए से ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। ये लिंक एम्स की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। मरीज के साथ हम सिर्फ एक परिजन को ही आने की अनुमति दे रहे हैं। 17 अप्रैल से ओपीडी बंद थी।



No comments