Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

दिल्ली से साथ लौटे भूपेश-सिंहदेव

  रायपुर।  दिल्ली से साथ लौटे भूपेश-सिंहदेव तो लोगों के बीच फिर चर्चा होने लगी कि आलाकमान के निर्देश पर ऐसा किया होगा। लेकिन हकीकत से इसका क...

यह भी पढ़ें :-


 रायपुर। दिल्ली से साथ लौटे भूपेश-सिंहदेव तो लोगों के बीच फिर चर्चा होने लगी कि आलाकमान के निर्देश पर ऐसा किया होगा। लेकिन हकीकत से इसका कोई वास्ता नहीं,दरअसल दोनों हिमाचल प्रदेश गए थे,वहां के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जबकि दिल्ली में अलग-अलग समय वे पहुंचे थे। यहां बताना जरूरी होगा कि सिंहदेव की बहन वीरभद्र सिंह मंत्रिमंडल में मंत्री रहीं हैं और सिंहदेव पहले भी हिमाचल जाते रहे हैं। दिल्ली से दोनों को रायपुर आना ही था और साथ आ गए लेकिन रायपुर विमानतल पर फिर वही सवाल साथ कैसे आ रहे हैं? ढाई-ढाई साल का फार्मूला और जवाब भी मुख्यमंत्री का मीडिया को खरा मिला। जब तक आप लोग सवाल पूछते रहेंगे, तब तक हमलोग जवाब देते रहेंगे, जवाब आज भी वही है, हाईकमान के कहने पर जिम्मेदारी मिली है, हाईकमान कहेगा तो हट जायेंगे, हर किसी को भी पार्टी के अंदर जो जिम्मेदारी दी जा रही है, उसका वो निर्वहन कर रहा है, सवाल बार-बार मीडिया के द्वारा उठाया जाता है, बार-बार वही जवाब आयेगा, अब दो धन दो चार ही होगा, चाहे एक बार पूछा, 10 बार पूछो, हजार बार, लाख बार, खरबों, अरबों बार.. तो दो धन दो बराबर चार ही होगा वो पौने चार नहीं हो जायेगा घिसकर, या सवा चार नहीं हो जायेगा बढ़कर, तो उत्तर वहीं है, जितनी बार पूछेंगे हम उत्तर वही देंगे।  


No comments