राजनांदगांव। बाजार से कर्ज लेने के बाद उसे लौटाने में असमर्थ भाजपा नेता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी म...
राजनांदगांव। बाजार से कर्ज लेने के बाद उसे लौटाने में असमर्थ भाजपा नेता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद मामले को जांच में ले लिया है। घटनास्थल पर पुलिस को किसी प्रकार का सुसाईड नोट भी नहीं मिला है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार भाजपा नेता संजीव जैन ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संजय काम से घर से बाहर गये थे और वापस लौटने पर वे अपने कमरे में चले गए, जब बहुत देर तक बाहर नहीं आए तो परिजन उन्हें कमरे में देखने गए तो कमरा अंदर से बंद होने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर देखने पर संजीव जैन फांसी पर लटके हुए थे।
बताया जा रहा है कि निगम में ठेकेदारी के दौरान उन्होंने बाजार से कर्ज लिया हुआ था। संजीव जैन ने स्वयं को वहां से अलग कर लिया था। लेकिन बाजार का कर्ज नहीं लौटा पा रहे थे,इसी को लेकर वे परेशान रहा करते थे। संजय जैन की आत्महत्या का कारण फिलहाल इसे ही मानकर पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है।
No comments