टोक्यो। कुश्ती के अखाड़े में रवि दहिया 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी के फाइनल में 2 बार के वर्ल्ड चैंपियन रूस के जावुर युगुऐव से हार गए हैं। हा...
टोक्यो। कुश्ती के अखाड़े में रवि दहिया 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी के फाइनल में 2 बार के वर्ल्ड चैंपियन रूस के जावुर युगुऐव से हार गए हैं। हालांकि, रवि सिल्वर मेडल लेकर ही भारत लौटेंगे। युगुऐव ने उन्हें 3 पॉइंट से मात दी।
रवि ने कुश्ती के सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के सनायेव नूरीस्लाम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। रवि को ये जीत विक्ट्री बाय फॉल नियम से मिली थी यानी उन्होंने नूरीस्लाम को मुकाबले से ही बाहर कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवि दाहिया को ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने कहा- रवि की लडऩे की भावना और दृढ़ता शानदार है। सिल्वर मेडल जीतने पर उन्हें बधाई। उनकी इस उपलब्धि पर पूरा भारत गौरवान्वित है।
रवि और युगुऐव दोनों इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। दोनों इससे पहले 2019 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भिड़ चुके हैं। तब रूसी रेसलर ने भारतीय पहलवान को कड़े मुकाबले में 6-4 से हराया था। रवि को इस चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल मिला था। रवि ने 2020 और 2021 एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं 2018 अंडर-23 चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।
No comments