Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

सीएम भूपेश बघेल को भड़कने के बजाय चिंतन करना चाहिए की पुलिस वही कानून वही फिर क्यों कांग्रेस की सरकार आते ही अपराधी बेखौफ आतंक मचा रहे हैं?- विष्णुदेव साय

  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर जिले में ट्रिपल मर्डर पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए एक ही परिवार के ...

यह भी पढ़ें :-

 


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर जिले में ट्रिपल मर्डर पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताया हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नसीहत देते हुए कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध के मामलों पर भड़कने से काम नहीं चलेगा धरातल पर शांत वातावरण निर्मित करने प्रयास करना होगा, प्रशासनिक कसावट लानी होगी। उन्होंने कहा कि घुड़सवारी हर किसी के बस की बात नहीं बीते 32 महीनों में प्रदेश की जनता ने देखा और समझा भी हैं।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि बीते 32 महीनों में जिनकी लापरवाही, कानून व्यवस्था पर गंभीरता के अभाव के चलते आज छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ के रूप में जाना जाने लगा हैं वे आज अपनी भड़ास निकाल कर क्या साबित करना चाहते हैं? क्या मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भड़कना इस बात की स्वीकार्योक्ति हैं की मुख्यमंत्री स्वयं स्वीकार रहे हैं कि काननू व्यवस्था सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अम्बिकापुर की घटना हृदयविदारक हैं प्रदेश सरकार तत्काल गम्भीरता दिखाए और त्वरित कार्यवाही करे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश में हत्या,लूट, बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, अपहरण, डकैती, चोरी जैसे अपराध आम हो चुके हैं और राजधानी से लेकर प्रदेश के गांव गांव तक अपराधों बेखौफ आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। यह सब सरकार की विफलता और लचर कानून व्यवस्था का परिणाम हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भड़कने से कुछ नहीं होगा काननू व्यवस्था सिधारने और बेहतर पुलिसिंग की व्यवस्था को सुदृढ़ करना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भड़कने के बजाय इस बात पर चिंतन करना चाहिए की पुलिस वही अधिकारी वही कानून वही फिर क्यों कांग्रेस की सरकार आते ही अपराधी बेखौफ हो कर क्यों प्रदेश में आतंक मचा रहे हैं?


No comments