Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

Bjp सांसद व पूर्व सांसद के खिलाफ एफआईआर

  कवर्धा। हर इलाका खामोश है कवर्धा का और घरों में रह रहे लोगों बीच सवाल उठ रहा है कि आखिर कैसे हो गया सब कुछ ? शहर में तनावपूर्ण शांति है। प...

यह भी पढ़ें :-

 


कवर्धा। हर इलाका खामोश है कवर्धा का और घरों में रह रहे लोगों बीच सवाल उठ रहा है कि आखिर कैसे हो गया सब कुछ ? शहर में तनावपूर्ण शांति है। प्रशासन ने कर्फ्यू में शुक्रवार सुबह 10 बजे तक के लिए ढील दी थी। अचानक से मिली इस छूट का पता लोगों को देर से चल सका। इधर प्रशासनिक कार्रवाई भी शुरू हो गई है। पुलिस ने भाजपा सांसद संतोष पांडेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह सहित 14 भाजपा नेताओं पर अशांति फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने भी कलेक्टर को पत्र लिखकर 9 बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है।

जिन नेताओं के खिलाफ एफआईआर हुई है ंउनमें सांसद संतोष पांडेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, अशोक साहू, प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पीयूष ठाकुर, नंदलाल चंद्राकर ,कैलाश चंद्रवंशी, राजेंद्र चंद्रवंशी, पन्ना चंद्रवंशी, उमंग पांडेय, राहुल चौरसिया, भुनेश्वर चंद्राकर के नाम शामिल हैं। 

No comments