कोरबा। गैर व्यक्ति के साथ मोबाइल में बातचीत करने पर पति ने मना किया, तो पत्नी ने जहरीली दवा पिला कर पति मौत के घाट उतार दिया। घटना को ...
कोरबा। गैर व्यक्ति के साथ मोबाइल में बातचीत करने पर पति ने मना किया, तो पत्नी ने जहरीली दवा पिला कर पति मौत के घाट उतार दिया। घटना को आत्महत्या देने का प्रयास किया, पर बच्चों ने सच्चाई बता दी। महिला ने बच्चों से ही कीटनाशक दवा दुकान से मंगाया था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दर्री थाना अंतर्गत लाटा क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि यहां अरुण कुमार सिंह अपने पत्नी बुधनी बाइ तथा 14 व 13 साल के एक पुत्र व एक पुत्री के साथ निवासरत था। अरुण लंबे समय से लकवा एवं टीबी बीमारी से ग्रस्त था। बुधनी बाइ रायगढ़ निवासी किसी व्यक्ति से मोबाइल पर बात करती थी। इससे अरुण नाराज था और उसने उसे मना भी किया। इस बात को लेकर दोनों के मध्य कई बार विवाद भी हुआ।
{"url":"https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhxnvuwehyaTk5oFRexbxu2Pj6hvC-9AE4rseLrI_Tv0xDS5gTLvGDqvr3wXBml4DjKwhiS27YlmznZep6s52oXqfudYbpE33wVyveZtcLDs3v63ViWT0XnxeRqcG77z-mVCPifhVGqreXZWwgFoKN_ONUosbZ1Hiis-olxsyhel2TMtLUyyu6K-ldhfrY/s72-c/11.gif"}.jpg)



No comments