रायपुर: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए आगामी शिक्षा सत्र एक नई सौगात लेकर आ रहा है। राज्य सरकार द्वारा पहली से आ...
रायपुर:
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए आगामी शिक्षा सत्र
एक नई सौगात लेकर आ रहा है। राज्य सरकार द्वारा पहली से आठवीं कक्षा तक के
विद्यार्थियों के लिए नई यूनिफार्म लागू की जा रही है, जिससे अब
छात्र-छात्राएं पुरानी सफेद शर्ट और नीली पैंट की जगह आधुनिक और आकर्षक
ड्रेस में नजर आएंगे। नई यूनिफार्म में कत्थे रंग की पैंट और नीले रंग की
चेक शर्ट शामिल होगी, जो निजी स्कूलों की यूनिफार्म जैसी सुंदर और
व्यवस्थित दिखाई देगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का
मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों के बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना और
उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना है। नई यूनिफार्म से न केवल बच्चों
की पहचान सुदृढ़ होगी, बल्कि सरकारी स्कूलों की छवि भी बेहतर बनेगी। इससे
विद्यार्थियों में स्कूल आने की रुचि बढ़ेगी और पढ़ाई के प्रति सकारात्मक
माहौल तैयार होगा।
.jpg)



No comments