Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

जल संरक्षण, पर्यटन विकास और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर

   मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से जलाशयों के जीर्णोद्धार के लिए 10.93 करोड़ रुपए की स्वीकृति रायपुर । महिला एवं बाल विकास और सम...

यह भी पढ़ें :-

  

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से जलाशयों के जीर्णोद्धार के लिए 10.93 करोड़ रुपए की स्वीकृति

रायपुर । महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री तथा भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की सक्रिय पहल और सतत प्रयासों से भटगांव विधानसभा क्षेत्र में कुल 10.93 करोड़ रुपए की लागत से महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों के पूर्ण होने से जल संरक्षण को मजबूती, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता के संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन विकास को नई दिशा मिलेगी। इसके अलावा, स्थानीय युवाओं के लिए नए रोजगार और आय के अवसर भी सृजित होंगे।

सूरजपुर जिले के विकासखंड भैयाथान अंतर्गत बृजेश्वर सागर जलाशय योजना के नवीनीकरण कार्य हेतु 4.94 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। वहीं, इसी विकासखंड की कुर्रीडीह जलाशय योजना के जीर्णोद्धार कार्य के लिए 4.73 करोड़ रुपए, और विकासखंड ओड़गी  स्थित बसनारा जलाशय (तालाब) के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य हेतु 1.26 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि जल संसाधनों के संरक्षण एवं विकास से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, पर्यटन के विस्तार से युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और क्षेत्र का समग्र विकास गति पकड़ेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं।

भटगांव विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों ने विकास कार्यों की इस सौगात के लिए राज्य सरकार एवं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
{"url":"https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi40OxYSpdzIV97GPZW9BtGKv8dZh3lcXw4VJSKFDy2E2wG2a5h1bLkgxIPrXzs4ZvZM2hdktzYVfQ1TTd7pvIg7JBu6ubzZRrca8xRRbTw8kGAd_pleRL4t6jmn7Trmqvft6u4rS1DatJbim173nMXCArf2MsvfcRsTql_DVvDO9iwDtFMvRyaRQd5z5o/s72-c/5.jpg"}

No comments