Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

रायपुर शुक्रवारी बाजार में महिला से झपटमारी, गले से सोने की चेन पार

  रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कोटा स्थित शुक्रवारी बाजार में महिला से झपटमारी हुई है। सब्जी खरीदने पहुंची महिला के गले से अज्ञात ...

यह भी पढ़ें :-

 

रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कोटा स्थित शुक्रवारी बाजार में महिला से झपटमारी हुई है। सब्जी खरीदने पहुंची महिला के गले से अज्ञात महिला ने सोने की चेन झपटकर फरार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार भवानी नगर कोटा निवासी सुरभि बघेल ने लिखित शिकायत में बताया कि 27 फरवरी की शाम वह अपनी मां पद्मा बघेल के साथ शुक्रवारी बाजार सब्जी लेने गई थीं। दोनों पंडरपुरी चाय के सामने सब्जी खरीद रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात महिला सिर ढके हुए उनके आस-पास घूमती रही।

परिजनों को लगा कि वह भी सब्जी खरीद रही है। कुछ देर बाद जब उनकी मां को गले में हलचल महसूस हुई और हाथ लगाया तो सोने की चेन गायब थी। पीड़िता के अनुसार गले से झपटी गई चेन लगभग एक तोला सोने की थी, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये है। घटना शाम करीब 7:45 से 8 बजे के बीच की बताई गई है।

{"url":"https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjXv3mEZJmLPY0_7VylPOgs_5dLhPG7TMB6rCHASpucPrY9cWvuVAItHZ7fSSKUnwKIrcZIJOaVqYDWxxFOKDQv0x-C-YkBNAEGiTYhgFi59wHiynRMuff0vdiKyn-DgzFcjdfUUKZdCwWarmKTOGv6ehdp1QjP3J8ywmKrUKC-IGuqM6KQ_XOrHO6Kni0/s72-c/5.jpg"}

No comments