रायपुर। राजधानी रायपुर से मौसम से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है और मूसलाधार बारिश हो रही है। रा...
रायपुर।
राजधानी रायपुर से मौसम से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां अचानक
मौसम का मिजाज बदल गया है और मूसलाधार बारिश हो रही है। राजधानी के कई
इलाकों में तज हवा के साथ भारी बारिश हो रही है। बारिश होने के चलते
राजधानीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मदी है।
मौसम
विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। पिछले 24
घंटे में सबसे ज्यादा तापमान 40°C राजनांदगांव में दर्ज हुआ है। जबकि
अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.9°C रहा। अगले 2 दिनों तक अधिकतम
तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद तापमान में 2-3°C की गिरावट
हो सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर
बहुत हल्की से हल्की बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों का
आउटलुक जारी किया है, जिसके मुताबिक प्रदेश में बहुत हल्की से हल्की बारिश
की संभावना बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ 40-50 किमी प्रति
घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं।
.jpg)



No comments