Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

IPL 2026: चोटिल MS Dhoni से CSK फैंस को बड़ा झटका, शुरुआती मैच मिस करेंगे

   नई दिल्ली । चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल-2026 (MS Dhoni IPL 2026) के शुरुआती दो सप्ताह तक मैदान ...

यह भी पढ़ें :-

  

नई दिल्ली । चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल-2026 (MS Dhoni IPL 2026) के शुरुआती दो सप्ताह तक मैदान से दूर रह सकते हैं। टीम की ओर से शनिवार सुबह जारी बयान में बताया गया कि धोनी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं और फिलहाल रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। इसी कारण वह टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
30 मार्च को राजस्थान के खिलाफ पहला मुकाबला

चेन्नई सुपर किंग्स को अपना पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। हालांकि, इस अहम मुकाबले में धोनी की गैरमौजूदगी टीम के लिए चुनौती बन सकती है। धोनी लंबे समय से टीम के अनुभवी स्तंभ रहे हैं और उनकी कमी शुरुआती मैचों में महसूस की जा सकती है।

संजू सैमसन संभाल सकते हैं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी

इससे पहले टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने संकेत दिए थे कि इस सीजन टीम में शामिल हुए संजू सैमसन उनके साथ ओपनिंग करेंगे। अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि धोनी की अनुपस्थिति में सैमसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। सैमसन को टीम में धोनी के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

टीम के पास विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में उर्विल पटेल भी विकल्प हैं। यदि उन्हें प्लेइंग-11 में मौका मिलता है तो वह टीम संयोजन का हिस्सा बन सकते हैं, हालांकि विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी उनके पास हो यह जरूरी नहीं है।
चोटों से जूझते रहे हैं धोनी

महेंद्र सिंह धोनी पिछले कुछ सीजनों से चोटों की समस्या से जूझते नजर आए हैं। खासकर उनके घुटने की चोट ने उन्हें काफी प्रभावित किया है। साल 2023 में टीम को खिताब दिलाने के बाद उन्होंने घुटने का ऑपरेशन कराया था। इसके बावजूद कई मौकों पर उन्हें घुटने पर पट्टी बांधे देखा गया है।

इसी वजह से हाल के सीजनों में धोनी बल्लेबाजी क्रम में नीचे आते रहे हैं और सीमित समय के लिए ही मैदान पर दिखाई देते हैं।

{"url":"https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhAPmpc02cR-hBS3szn7-THggBb3mKkMksy4vr1KrIiMmWlgH2HfNWGDoMzi-buJ64XUWDhZVCZAb76wgKO3fxd3kp0NKi6g7kB5qUIQYZQrehnFqoEpVpNJWvIYREFMbynltRnjYEspN5v7JySEuLof_l9HwoKI8dYXnAMvJHd1EH4PL-FVRnKEnzejXk/s72-c/9.jpg"}

No comments