नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच मुकाबले के साथ IPL...
नई
दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और
सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच मुकाबले के साथ IPL 2026
का आगाज होने जा रहा है। यह मैच शनिवार, 28 मार्च को बेंगलुरु के एम
चिन्नास्वामी स्टेडियम (M. Chinnaswamy Stadium) में खेला जाएगा। मुकाबला
शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। खास बात यह है कि इस बार
ओपनिंग सेरेमनी आयोजित नहीं की जाएगी।
कहां और कैसे देखें मुकाबला (How to watch Indian Premier League 2026)
क्रिकेट
फैंस इस हाई-वोल्टेज मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी
चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग
जियोहॉटस्टार एप पर उपलब्ध होगी।
RCB की बल्लेबाजी पर नजर
आरसीबी
की बल्लेबाजी इस बार काफी मजबूत नजर आ रही है। ओपनिंग में फिल सॉल्ट और
विराट कोहली (Virat Kohli) की जोड़ी मैदान पर उतर सकती है। हालांकि, T20
विश्व कप 2026 में फिल सॉल्ट का प्रदर्शन साधारण रहा, लेकिन उनके अनुभव को
देखते हुए टीम उन्हें मौका दे सकती है।
तीसरे नंबर पर देवदत्त
पडिक्कल को उतारे जाने की संभावना है, जो टीम के टॉप और मिडिल ऑर्डर के बीच
अहम कड़ी बनेंगे। इस स्थान के लिए वेंकटेश अय्यर भी विकल्प हैं, जिससे टीम
में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है।
पाटीदार की कप्तानी और मिडिल ऑर्डर
आरसीबी
के कप्तान रजच पाटीदार (Rajat Patidar) चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ
सकते हैं। विकेटकीपर की जिम्मेदारी जितेश शर्मा संभालेंगे। इसके अलावा टिम
डेविड और रोमारियो शेफर्ड जैसे पावर-हिटर टीम को मजबूत फिनिशिंग देंगे।
हालांकि, शेफर्ड और जैकब बेथेल में से किसी एक को ही अंतिम एकादश में मौका
मिलेगा।
ऑलराउंडर्स और गेंदबाजी संयोजन
ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या
टीम को संतुलन प्रदान करेंगे। वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की
भूमिका यश दयाल और जोश हेजलवुड की अनुपस्थिति में और अहम हो गई है। नई
गेंद से जैकब डफी भी गेंदबाजी का विकल्प होंगे।
मंगेश यादव को मिल सकता है डेब्यू
मध्यप्रदेश
के युवा तेज गेंदबाज मंगेश यादव को इस मैच में डेब्यू का मौका मिल सकता
है। फ्रेंचाइजी ने मिनी ऑक्शन में उन पर 5.2 करोड़ रुपये खर्च किए थे।
इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर सुयश शर्मा या रसिक डार को उतारा जा सकता है।
हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी
सनराइजर्स
हैदराबाद (SRH) की बल्लेबाजी भी बेहद खतरनाक मानी जा रही है। ओपनिंग में
ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा तेज शुरुआत देने में सक्षम हैं। तीसरे नंबर पर
ईशान किशन (Ishan Kishan) बल्लेबाजी करेंगे, जो शानदार फॉर्म में हैं और
T20 विश्व कप 2026 में भी उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया है।
मिडिल
ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन और लियाम लिविंगस्टोन जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती
देते हैं। नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा और हर्ष दुबे भी अहम भूमिका
निभा सकते हैं।
गेंदबाजी में अनुभवी नाम
नियमित कप्तान पैट कमिंस
की अनुपस्थिति में जयदेव उनादकट और हर्षल पटेल तेज गेंदबाजी आक्रमण की
अगुवाई करेंगे। स्पिन विभाग में जीशान अंसारी मुख्य भूमिका निभाएंगे।
RCB Playing 11 vs SRH
क्रम खिलाड़ी
1 फिल सॉल्ट
2 विराट कोहली
3 देवदत्त पडिक्कल
4 रजत पाटीदार (कप्तान)
5 टिम डेविड
6 जितेश शर्मा (विकेटकीपर)
7 रोमारियो शेफर्ड / जैकब बेथेल
8 क्रुणाल पांड्या
9 भुवनेश्वर कुमार
10 जैकब डफी
11 मंगेश यादव
SRH Playing 11 vs RCB
क्रम खिलाड़ी
1 ट्रेविस हेड
2 अभिषेक शर्मा
3 ईशान किशन (कप्तान)
4 हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर)
5 अनिकेत वर्मा
6 लियाम लिविंगस्टोन
7 नीतीश कुमार रेड्डी
8 हर्षल पटेल
9 हर्ष दुबे
10 ब्रायडन कार्स
11 जयदेव उनादकट
.jpg)



No comments