Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

अपहरण और गैंगरेप की धमकी से सहम गई इन्फ्लुएंसर

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की कंटेंट क्रिएटर निवेदिता मंडावी को सोशल मीडिया पर गैंगरेप और अपहरण की धमकी दी गई। इंस्टाग्राम के एक कथित नशा मुक्ति ...

यह भी पढ़ें :-

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कंटेंट क्रिएटर निवेदिता मंडावी को सोशल मीडिया पर गैंगरेप और अपहरण की धमकी दी गई। इंस्टाग्राम के एक कथित नशा मुक्ति ग्रुप में लड़के निवेदिता की फोटो शेयर कर उससे गैंगरेप की बात कर रहे थे। इस साजिश की चैट निवेदिता तक पहुंची, जिससे मामला सामने आया। निवेदिता के पिता पुलिस विभाग में DSP के पद पर हैं।

सोशल मीडिया इस घटना की चर्चा जोरों पर है। लोग निवेदिता के समर्थन में वीडियो बना रहे हैं। लड़कों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस मामले पर निवेदिता के भाई से बात की। उन्होंने बताया कि केशकाल थाने में FIR दर्ज की गई थी। 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

अब जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, इंस्टाग्राम ग्रुप को नशा मुक्ति के नाम पर संचालित किया जा रहा था। 2 महीने पहले लीक हुए चैट्स में सामने आया कि इस ग्रुप में शामिल कुछ लड़के निवेदिता के खिलाफ आपत्तिजनक, अश्लील और आपराधिक साजिश रच रहे थे।

चैट्स में आरोपियों ने न सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उनके अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की योजना बनाने जैसी गंभीर बातें भी लिखीं। मामले की जानकारी मिलने के बाद निवेदिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। उन्होंने इस मामले से जुड़ा वीडियो भी शेयर किया था।

फैंस बोले- दोषियों पर कार्रवाई हो

घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उनके समर्थन में बनाए गए वीडियो वायरल हो रहे हैं। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। एक ‘एक्स’ यूजर ने लिखा- निवेदिता मंडावी छत्तीसगढ़ की अवार्ड-विनिंग क्रिएटर हैं, जो अपने कंटेंट के जरिए बस्तर की रिच ट्राइबल कल्चर को गर्व से दिखाती हैं।

उन्हें एक सो-कॉल्ड ‘नशा मुक्ति’ (डी-एडिक्शन) इंस्टाग्राम ग्रुप में इनवाइट किया गया था। रिकवरी टॉक के बजाय? लीक हुई चैट से पता चलता है कि नाबालिग खुलेआम उनकी किडनैपिंग और गैंगरेप की प्लानिंग कर रहे थे। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि इंस्टाग्राम पर ग्रुप बनाकर अश्लील कमेंट करने के आरोप में 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। युवक केशकाल, भानुप्रतापपुर और कोंडागांव के रहने वाले हैं।

पांचों युवकों के खिलाफ रायपुर में जीरो में अपराध कायम हुआ था। उसके बाद केशकाल में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई, इन सभी आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

{"url":"https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhfXzWGHcf3D1Dril3KXC7EX__mP-HnMPeT_lUtPyAlR4zHxQik29lapedkdMDuAm5q5RHfUyxzqvG9Zb68GHQj3GVmpFZ-CgkxpEk4KZnrjMuKQHiSch87QoofqOhvp7rjkx5UgwxOeQfYn4TcH1Qo6xDDB4ibsfPmcyL8rrkSmJZ2i_SdJr45ivZGNH4/s72-c/13.jpg"}

No comments