रायपुर। राजधानी रायपुर में स्कूल जा रहे 15 साल के बच्चे को पानी टैंकर ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। इसका CCTV भी सामने आया है, ह...
रायपुर। राजधानी रायपुर में स्कूल जा रहे 15 साल के बच्चे को पानी टैंकर ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। इसका CCTV भी सामने आया है, हादसा सड्डू स्कूल के पास हुआ। गाड़ी के चक्के चढ़ने के बाद भी बच्चा उठकर खड़ा हुआ था, हालांकि वह फिर गिरा और दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार (26 मई) को महावीर शर्मा सड़क किनारे पैदल बैग टांगे स्कूल जा रहा था, तभी तेज रफ्तार टैंकर वहां से गुजरा और उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाते हुए आगे बढ़ गया। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की है। महावीर सड्डू इलाके का ही रहने वाला है। वहीं टैंकर ड्राइवर की पहचान हो गई है, वह फरार है।
घटना के बाद भागा ड्राइवर
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद टैंकर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
सड्डू इलाके में रहता है बच्चा
पुलिस ने इलाके के और CCTV फुटेज खंगालने शुरू किए हैं। सामने आए वीडियो में हादसे से कुछ सेकेंड पहले एक बाइक सवार भी नजर आ रहा है। पुलिस को शक है कि बाइक की हलचल के कारण बच्चा अचानक टैंकर के सामने आ गया हो।
ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस
जांच में यह भी सामने आया है कि हादसे के बाद सबसे पहले वही अज्ञात बाइक सवार मौके पर पहुंचा था। महावीर शर्मा सड्डू के LIG सेक्टर-1 का रहने वाला है। टैंकर ड्राइवर की पहचान हो गई है। उसकी तलाश जारी है।
{"url":"https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjmCDh0skis2e4pUYFtLLEbFL79_oOv9mh8sbSVnNj3n6baJlwxfVwBFpOcAnTaIIn4B6p_sY43bLv0VsjXO5wN9LoB0HKBtRRKnPq46eHvVMNKwLmaRS_0XZhU9Dowh1d248ch-cP0FTAAUcQVXSa365VQ6yg10tZRpkDXRBNMmSlFQCRC2IH2zeXlWsUE/s72-c/4.jpg"}.jpg)



No comments