Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

घर में हुआ खूनी संघर्ष, बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला

  रायपुर। रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा इलाके में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शराब पीने और घर में दोस्तों को बुलाकर शराबखो...

यह भी पढ़ें :-

 

रायपुर। रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा इलाके में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शराब पीने और घर में दोस्तों को बुलाकर शराबखोरी करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने लकड़ी के डंडे से अपने पिता पर हमला कर दिया।

गंभीर चोट लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद तिल्दा-नेवरा थाना पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम बीरेंद्र कोठारी उर्फ राजू और मृतक का नाम संतू कोठारी बताया जा रहा है।

तिल्दा-नेवरा पुलिस के अनुसार घटना वार्ड क्रमांक-4 की है। पुलिस के मुताबिक 25 मई की रात करीब 9 बजे आरोपी बीरेन्द्र कोठारी उर्फ राजू और उसके पिता संतू कोठारी के बीच विवाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि घर में शराब पीने और अन्य लोगों को बुलाकर शराब सेवन कराने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।

विवाद बढ़ने पर आरोपी गुस्से में आ गया। उसने घर में रखा लकड़ी का डंडा उठाकर अपने पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने शरीर के कई हिस्सों पर वार किए, जिससे संतू कोठारी गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिक खून बहने और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए सबूत मिटाने की कोशिश भी की। उसने घटनास्थल की सफाई कर मृतक को खाट पर लिटा दिया, ताकि मामला सामान्य मौत जैसा प्रतीत हो।

घटना की सूचना मिलने के बाद तिल्दा-नेवरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मौके से जरूरी भौतिक साक्ष्य भी जब्त किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूला

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी बीरेन्द्र कोठारी उर्फ राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि डीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने की है।

{"url":"https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhjrmJ7xaBm4nXHrC-Jf3uX-35In968kmCO6C0_P0cMKoMD2IHPFYQAeDPdyavCzzl7fylcHFRn2Ew9sddd9OBkPQQQyVyUEd3dMknRle7ebnpcX7FdSq4cOa9DJg29WA1ojbQOhzw0IsTt3Si51nxvnt7xX_gBEthLO4DiVJlbgI75Z5T7lX20jRnwrROy/s72-c/11.jpg"}

No comments