Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

ड्राइवर की आत्महत्या से पहले वायरल हुआ वॉयस नोट

   रायपुर। राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में एक ड्राइवर द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आत्महत्या से पहले युवक ने ...

यह भी पढ़ें :-

 


 रायपुर। राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में एक ड्राइवर द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

आत्महत्या से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वॉइस नोट अपलोड किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और बच्चों को अपने से दूर ले जाने तथा मानसिक रूप से परेशान किए जाने के आरोप लगाए हैं।

घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हीरापुर निवासी सतबीर सिंह (पिता सुखदेव सिंह) के रूप में हुई है, जो पेशे से ड्राइवर था।

आमानाका पुलिस के अनुसार शनिवार 30 जून को सतबीर सिंह ने अपनी कार में सुसाइड कर लिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

परिजनों के अनुसार, सतबीर अपनी पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर लंबे समय से तनाव में था। आरोप है कि पंजाब निवासी निशान सिंह नामक युवक ने उसकी पत्नी को अपने प्रभाव में ले लिया था, जिसके बाद वह बच्चों को साथ लेकर उसके साथ रहने चली गई।

निशान सिंह बीते पांच सालों से रायपुर में मकान लेकर रहा है। सतबीर ने अपने वॉइस नोट में भी इसी बात का जिक्र करते हुए खुद को मानसिक रूप से परेशान बताया है।

आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किए गए ऑडियो संदेश में सतबीर ने अपनी पीड़ा व्यक्त की थी। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है।

फिलहाल आमानाका पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वॉइस नोट, पारिवारिक विवाद और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है। जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सहायक पुलिस आयुक्त ईशू अग्रवाल ने दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान बताया, कि सुसाइड की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।

ऑडियो क्लिपिंग की जानकारी नहीं थी। मामलें में मर्ग कायम करके जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में पारीवारिक विवाद की जानकारी सामने आई है।

{"url":"https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjSmzEXuqsV39yRIXfIjZ9a5phyIjU9haDfEj-3nJ94Ego2nwq-fgp_Mg4QnFd8ym-7YhlzolKALSKUTnuds1SJhcHxJtiK7IccWE8A883UP2u8D5vNK1FOpcctyKshUUHLCPrJV7y29hLWUhB4lVqq4hp1Eo-xz35LAdjJv7Uu8rKemMIhXbaDLSFRxHPc/s72-c/5.jpg"}

No comments