Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

गंगानगर में देर रात पुलिस रेड, जुआ खेलते कई लोग पकड़े गए

  रायपुर। राजधानी के खमतराई थानाक्षेत्र के गंगानगर क्षेत्र में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है...

यह भी पढ़ें :-

 

रायपुर। राजधानी के खमतराई थानाक्षेत्र के गंगानगर क्षेत्र में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे और जुए की फड़ से कुल 65,300 रुपए नकद, 52 पत्ती ताश, प्लास्टिक की बोरी और एक सफेद कपड़ा जब्त किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि दुर्गा धर्मकांटा के पीछे गंगानगर इलाके में कुछ लोग बिजली खंभे के नीचे लगी रोशनी में ताश पत्तियों पर रुपए-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर "काट पत्ती" नामक जुआ खेल रहे हैं।

रेड के दौरान पुलिस ने सात लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम अबुज सिंह, शैलेन्द्र कुमार चौधरी, शरद साहू, मंगल साहू, सुमन आडिल, संदीप नागवंशी और कुनाल मेश्राम बताया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से नकदी बरामद की गई, वहीं जुए की फड़ से भी बड़ी रकम जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे और फड़ से कुल 65,300 रुपए नकद बरामद हुए हैं। इसके अलावा जुआ खेलने में इस्तेमाल किए जा रहे 52 पत्ती ताश, प्लास्टिक की बोरी और सफेद रंग का कपड़ा भी जब्त किया गया है। पुलिस ने जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

{"url":"https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhkkBBzaKNITa6rBYxBlLh3-ROAhmbeiOABCvVUzbljaxry-uUzTWm1AvoWSqDbUUucKpcSpHmO1Egg768BRuoVs-6Ic6mKHFNpGHPFTp-9AumABQ2epJDNKbCdeXZvLuj28RXoSHUULw2RQOnWC7Xt1QFpT1r5ImOn9Z4uwNnr-aFTcQhOSpaxIGw7ROpM/s72-c/4.jpg"}

No comments