रायपुर। राजधानी रायपुर में एक हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर दुकान की छत में लगे टीन और पीओप...
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर दुकान की छत में लगे टीन और पीओपी को तोड़कर अंदर घुसा और करीब 80 हजार रुपए का सामान लेकर फरार हो गया।
पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़ित कारोबारी का नाम पुलिस ने राहुल डुंडी बताया है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।
कारोबारी राहुल डुंडी ने पुलिस को बताया कि वह न्यू राजेंद्र नगर स्थित पवन विहार कॉलोनी का निवासी है और देवपुरी में कृष्णा हार्डवेयर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान संचालित करता है।22 जून की रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया था।
अगले दिन 23 जून की सुबह करीब 8:30 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गया। दुकान की छत में लगा टीन और पीओपी टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि कई मशीनें और हार्डवेयर सामग्री गायब है।
चोरी हुए सामान में 8 ग्राइंडर, 5 कटर मशीन, 5 वाइब्रेटर मशीन, 4 ड्रिल मशीन, 2 ट्रेवर ब्रेकर मशीन, 40 ब्रास नल, 40 कटर ब्लेड सहित अन्य सामग्री शामिल है। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई गई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर छत के रास्ते दुकान में घुसा और आराम से सामान समेटकर फरार हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। टिकरापारा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी हुई है।
.jpg)



No comments