Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

रायपुर में जॉब ड्राइव, थर्ड जेंडर उम्मीदवार होंगे शामिल

  रायपुर। इस भर्ती प्रक्रिया में अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड सिक्योरिटी गार्ड के 20 पदों पर चयन करेगी। थर्ड जेंडर के लोगों को रोजगार से जो...

यह भी पढ़ें :-

 

रायपुर। इस भर्ती प्रक्रिया में अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड सिक्योरिटी गार्ड के 20 पदों पर चयन करेगी। थर्ड जेंडर के लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए समाज कल्याण विभाग 2 जुलाई को वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित करेगा। इंटरव्यू रायपुर के संबल केंद्र, आईडीएसएमटी बिल्डिंग, महंत कॉलेज के पास गांधी चौक में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा।

इस भर्ती प्रक्रिया में अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड सिक्योरिटी गार्ड के 20 पदों पर चयन करेगी। इसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के तृतीय लिंग समुदाय के पात्र अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रदेश के विभिन्न जिलों में की जाएगी।

आवश्यक डाक्यूमेंट्स साथ लाना होगा

आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू स्थल पर पहुंचना होगा।

समाज कल्याण विभाग का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य तृतीय लिंग समुदाय को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होने की अपील की है।

{"url":"https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEh_SxZ6CxyLKDAqfdulXBUKf8g9tv5-9D5C7LTauBm7mjgo7_w5lIoBtyprSpSSKyIepu-SLqCLgKh9nhwP3c2kdDyOVyDYuXiVNnfan8cOTZKYAGC1XHNHmi0hoysL2tcT7k1KVmQWoG-uS4fKoTWiDWtzoXpeyBa2ReX3th3qOJX81TUkaouocTrVWxod/s72-c/9.jpg"}

No comments