Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

दिग्गज गायक का बायकॉट करके फंसे डायरेक्टर, 1 गाने ने तोड़ दिया घमंड

नई दिल्ली:  हिंदी सिनेमा के एक दिग्गज फिल्मकार ने मोहम्मद रफी का बायकॉट कर दिया था, मगर वे ऐसा करके फंस गए थे. दरअसल, वे जब अपनी फिल्म ‘वक्त...

यह भी पढ़ें :-

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा के एक दिग्गज फिल्मकार ने मोहम्मद रफी का बायकॉट कर दिया था, मगर वे ऐसा करके फंस गए थे. दरअसल, वे जब अपनी फिल्म ‘वक्त’ का टाइटल सॉन्ग बना रहे थे, तब कोई सिंगर गाने के साथ न्याय नहीं कर पा रहा था. उन्हें मजबूरन मोहम्मद रफी के साथ अपने मनमुटाव को खत्म करना पड़ा. दोनों दिग्गजों के बीच मजबूत रिश्ते की शुरुआत साल 1957 में आई ‘नया दौर’ से हुई. इसका संगीत सुपरहिट रहा था. बीआर चोपड़ा, मोहम्मद रफी की गायकी के मुरीद बन गए, मगर वे चाहते थे कि दिग्गज गायक सिर्फ उनके बैनर और फिल्मों के लिए ही गाएं. फिल्ममेकर शुरुआत में मोहम्मद रफी के फैन थे.



 फोटो साभार YouTubeVideograb

मोहम्मद रफी ने बीआर चोपड़ा की डिमांड को नकार दिया. वे समझौते के लिए तैयार नहीं हुए और बोले कि आप जब भी बुलाएंगे, तो आ जाऊंगा. मगर मुझे औरों के लिए भी गाना है. दिग्गज गायक की बातें बीआर चोपड़ा के जेहन में घर कर गईं. ‘नया दौर’ के बाद बीआर चोपड़ा की ‘साधना’ आई. इसमें भी मोहम्मद रफी ने आवाज दी. बीआर चोपड़ा की आइकॉनिक फिल्म ‘धूल का फूल’ आई. इसका आइकॉनिक गाना ‘तू हिंदू बनेगा न मुसलमान बनेगा’ भी मोहम्मद रफी ने गाया.
मोहम्मद रफी ने जब डुएट गाने से किया इनकार

महेंद्र कपूर ने दोनों दिग्गजों के तकरार का किस्सा किसी इंटरव्यू में बताया था. दरअसल, बीआर चोपड़ा ने फिर मोहम्मद रफी से कहा कि उन्हें महेंद्र कपूर के साथ एक डुएट सॉन्ग गाना है. मगर महेंद्र कपूर, मोहम्मद रफी के साथ कोई युगल गीत नहीं गाना चाहते थे. जब बीआर चोपड़ा ने गाने के रिहर्सल पर उन्हें बुलाया था, तब मोहम्मद रफी ने भी इनकार कर दिया था.

No comments