Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

संयुक्त राष्ट्र में फिर लहराया भारत का परचम, चुना गया इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल का सदस्य

  नई दिल्ली ।  संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर भारत का  परचम लहराया। भारत को संयुक्त राष्ट्र में प्रतिष्ठित इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल (ECOSOC...

यह भी पढ़ें :-

 



नई दिल्ली । संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर भारत का  परचम लहराया। भारत को संयुक्त राष्ट्र में प्रतिष्ठित इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल (ECOSOC) का सदस्य चुन लिया गया है, जिसका कार्यकाल 2022 से 2024 तक रहेगा।  संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
तिरुमूर्ति ने ट्वीट कर लिखा कि मैँ संयुक्त राष्ट्र के उन सभी सदस्यों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने भारत पर भरोसा जताया। भारत को संयुक्त राष्ट्र लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण संस्था के कार्यकारी बोर्ड में भी तीन साल के कार्यकाल के लिए अनुमोदन के द्वारा निर्वाचित किया गया था। 
इसके अलावा भारत विश्व खाद्य कार्यक्रम के कार्यकारी बोर्ड में भी निर्वाचित हुआ था। एक जनवरी, 2022 से उसका कार्यकाल शुरू होगा। इस बोर्ड में फ्रांस, घाना, कोरिया गणराज्य, रूस और स्वीडन को भी अनुमोदन द्वारा निर्वाचित किया गया था। 

No comments