रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी की स्वीकृति पश्चात छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख...
रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी की स्वीकृति पश्चात छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक/अध्यक्ष पद पर पुनः अरुण ताम्रकार की कार्यकुशलता को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक श्री लाल जी देसाई छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी की संस्तुति पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी (महासचिव) श्री के सी वेणुगोपाल जी के हस्ताक्षर युक्त नियुक्ति आदेश परिपालन दिनाक 21/22/2021 को श्री अरुण ताम्रकार मुख्य संगठक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल का नियुक्ति आदेश जारी किया गया है विदित हो की अरुण ताम्रकार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक रहते हुए प्रदेश के सतत जिला सहित ब्लॉक स्तर पर मजबूत कांग्रेस सेवादल का गठन एवं संगठन को प्रभावी ढंग से सक्रियता के साथ कांग्रेस के मजबूती हेतु निरंतर उत्कृष्ट कार्यों का संपादन करते आ रहे है। श्री ताम्रकार जी के परिश्रम एवं कुशल नेतृत्व का सार्थक परिणाम रहा है की कांग्रेस सेवादल के सेवादामंडल की इकाईयों का गठन एवं बुनियाद तक पंचनायकों के गठन पर विशेष रूप से जोर दिया जा रहा है श्री ताम्रकार जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन मे कांग्रेस सेवादल के प्रशिक्षण विधाओं का राष्ट्रीय विशारद शिविर रायपुर चंपारण मे प्रारंभ कराया गया।
No comments