Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

बारिश के दौरान बिजली गिरने से बड़ा हादसा, 11 घायल, 2 की मौत

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ ही रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिनों तक अलग-अलग जगहों पर गरज-चमक...

यह भी पढ़ें :-

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ ही रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिनों तक अलग-अलग जगहों पर गरज-चमक, तेज हवाओं (50-60 किमी रफ्तार) और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

हालांकि, अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के तापमान में कोई बड़ा उलटफेर दर्ज नहीं किया गया। इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान 41 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज हुआ। वहीं, सुकमा जिले में 2 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

बीजापुर के पेरमपल्ली में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसूर में आंधी-तूफान से 5 मकानों के शेड उड़ गए इधर, दंतेवाड़ा जिले के चंदेनार इलाके में चल रहे जात्रा (मेला) में मंगलवार शाम बिजली गिरने से 12 ग्रामीण इसकी चपेट में आ गए। इनमें से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोरबा में भी आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ बारिश हुई। तेज हवाओं के कारण कई जगह बैनर-पोस्टर उड़ गए और पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर पड़ीं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

उसूर विकासखंड के पेरमपल्ली गांव में मंगलवार शाम करीब 4 बजे घर के बाहर काम कर रही महिला कलमू मल्ली (50 वर्ष) पर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राजस्व विभाग ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए आवापल्ली अस्पताल भेजा है।

वहीं आंधी-तूफान के कारण उसूर के थानापारा में पांच मकानों की शीटें उड़ गईं, जिससे ये परिवार अब तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर हैं। प्रभावित मकान मालिकों में लक्ष्मैया सुन्नम, कृपावती चिप्पनपल्ली और नारायण सुन्नम शामिल हैं।

अगले दो दिनों के दौरान भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

रायपुर का मौसम

राजधानी में आज बादल छाए रहने, गरज-चमक, धूलभरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

अचानक बदल सकता है मौसम, सतर्क रहें

मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर की गर्मी बनी रहेगी, लेकिन शाम के समय मौसम बदल सकता है। कई जिलों में तेज हवा चल सकती है और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

किसानों को कटाई और खुले में रखी उपज की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की सलाह। तेज हवा के दौरान पेड़, होर्डिंग और बिजली लाइनों के पास सावधानी बरतने की जरूरत है।

{"url":"https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjswUrFQFKROzOYnetpN6XMdPDD8J1lRgvJNNAn0yJToIRe3-cVPnDBhppVXI3EUsMmwbZgbMerZ5iIEA3dJn2F0L2Qmn-NRZu77D7rxXUewp5PM7LreD03Cs2tfOXmgpTGoo3sXa6DEnOwOk6QgON9gfzw160KIacf9vKmGqV3JgaHGR0Tst8pkiXAW7ul/s72-c/5.jpg"}

No comments