कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बिजली गिरने से किसान धनीराम पटेल (75) की मौत हो गई। वहीं उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला उरगा...
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बिजली गिरने से किसान धनीराम पटेल (75) की मौत हो गई। वहीं उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तुमान की है। शुक्रवार दोपहर पिता-बेटा खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।
छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब तेज होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर सिस्टम एक्टिव है। इसके असर से प्रदेशभर में अगले 5 दिनों तक अच्छी बारिश होने के आसार हैं। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अगले 2 दिन भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
शुक्रवार सुबह से रायपुर, बिलासपुर समेत कई जिलों में रिमझिम बारिश हो रही है। रायपुर के राजकुमार कॉलेज के सामने आंधी तूफान में पेड़ का एक हिस्सा सड़क पर गिर गया है जिससे वहां जाम की स्थिति बन गई है।
इस बीच कबीरधाम जिले के ढोलढोली रपटा मार्ग पर गुरुवार शाम 4 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। भारी बारिश के कारण रपटे पर तेज बहाव के बीच पिकअप फंस गई। पिकअप में 20 से 25 यात्री, जिनमें महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल थे। स्थानीय ग्रामीणों ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
वहीं गुरुवार दोपहर को बलरामपुर जिले में बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई थी। मानती टेकाम (33) और उनकी बेटी कुमारी विमला टेकाम (14) खेत में काम करने गई थीं। अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों खेत के पास स्थित पेड़ के नीचे खड़ी थीं, तभी चपेट में आ गई।
बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। वहीं दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश दर्ज की गई। हालांकि, पूरे प्रदेश में अब तक सामान्य से 54% कम बारिश हुई है।
रायपुर का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक आज (शुक्रवार) रायपुर में दिनभर बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। शहर का अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहने का अनुमान है।
{"url":"https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiyvcctgAD_AjnlkIJwf5Ts58MHYvyxyn_f62NVokdaYTz1s6N_nON1_qThQdwzW3DJJb8xjDJkJh6-QXCSBRUvj5jCP-_tgsMv33QbwHhMzk5MaMUwQXsHhGSTVdp2VkcXUK63Vum_ytH7j-C7XFYM73d0njaAaXJRvN26LGauiYen3LYCppLWGDQyc-oT/s72-c/28.jpg"}.jpg)



No comments